हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

SSB के जवानों ने दिखाया अदम्य साहस, भारत-नेपाल सीमा पर नदी में फंसे 69 श्रद्धालुओं की बचाई जान

Bihar News: सोमवार की शाम 5 बजे तमसा नदी पार कर रहे 69 श्रद्धालु अचानक बाढ़ आ जाने से तेज बहाव के कारण नदी में डूबने लगे। इस दौरान नदी से कुछ दूरी पर स्थित SSB के जवानों को सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे। जवानों ने बहादुरी दिखाया और नदी के तेज बहाव में फंसे सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पूरे देश में सीमा सुरक्षा बल के जवानो की इस सराहनीय कार्य की चर्चा हो रही है।

विज्ञापन
Bihar News

Bihar News: बिहार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के वाल्मीकि थाना क्षेत्र में नेपाल के बॉर्डर पर तैनात सीमा सुरक्षा बाल के जवानों ने एक बार फिर से मानवता दिखाई है।आज सोमवार को 21वीं बटालियन एसएसबी के जवानों और APF नेपाल के जवानों ने नेपाल के वाल्मीकि आश्रम में दर्शन करने आए 69 श्रद्धालुओं को तमसा नदी की तेज धारा में बहने से बचा लिया। इन जवानों ने श्रद्धालुओं को सुरक्षित नदी पार कराया।

तमसा नदी की तेज धार में फंस गए थे श्रद्धालु 

मिली जानकारी के अनुसार,आज सोमवार सुबह करीब 5 बजे भारत से नेपाल स्थित वाल्मीकि आश्रम में दर्शन करने आए 69 श्रद्धालु जब दर्शन के बाद वापस लौट रहे थे, तभी अचानक से तमसा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा। बढ़ते जलस्तर के बीच कुछ श्रद्धालु नदी के बीच में फंस गए और वह चिल्लाने लगे।

विज्ञापन

Bihar News

SSB के जवानों ने 69 श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकल बाहर

विज्ञापन

श्रद्धालुओं के तमसा नदी में फंसे होने की सूचना पाकर एफ समवाय के प्रभारी एवं APF नेपाल के पोस्ट कमांडर को ने तत्परता दिखाते हुए अपने जवानों के साथ नदी के पास पहुंचकर मानव श्रृंखला बनाई और उपलब्ध संसाधनों की मदद से 69 श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला।

इन लोगों को नदी से किया गया रेस्क्यू

विज्ञापन

बचाए गए 69 श्रद्धालुओं में 31 पुरुष, 29 महिलाएं और 9 बच्चे शामिल थे।जिसमें बिहार के गोपलगंज से नीरज गुप्ता के साथ 6 श्रद्धालु थे।बिहार के नरकटियागंज सहोदरा से घुघली महतो के साथ 40 श्रद्धालु, उत्तर प्रदेश के महराजगंज से संदीप कुमार के साथ 4 श्रद्धालु थे। मोतिहारी से संजीव कुमार के साथ 16 श्रद्धालु थे। श्रद्धालुओं को बचाने के बाद उन्हें अपने घरों के लिए रवाना कर दिया गया।

श्रद्धालुओं के बचाव कार्य में सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने अदम्य साहस दिखाया। पूरे देश में सीमा सुरक्षा बल के इस सराहनीय कार्य की चर्चा हो रही है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola