iPhone को पाने की सनक! बेटे ने अपनों के साथ ही कर दिया 'खेल'

Nalanda Robbery: बिहार के नालंदा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने अपने ही घर में लूट करवा दी। युवक ने ऐसा आईफोन के लिए किया।

Loot For iPhone in Nalanda Bihar

प्रतीकात्मक तस्वीर।

विज्ञापन

राजकुमार मिश्रा, नालंदा  

Nalanda Robbery: आपने आईफोन के लिए लोगों में जबर्दस्त क्रेज देखा होगा। यहां तक मीम देखे-सुने होंगे कि लोग किडनी बेचकर भी आईफोन लेने के लिए तैयार हैं। शोरूम के बाहर खचाखच भीड़ भी देखी होगी, लेकिन एक छात्र ने इस आईफोन को पाने के लिए ऐसी साजिश रची कि जिसे देख लोगों के होश उड़ गए। दरअसल, पुलिस ने एक लूट कांड का भंडाफोड़ किया है। जिसकी सच्चाई सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

Advertisment

अपने ही घर में करवा दी लूट 

बिहार के नालंदा में आइफोन के खरीदने के लिए एक बेटे ने ही अपने ही घर में लूट करवा दी। उसने दोस्तों के साथ मिलकर इस लूट की साजिश रची। उसने घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और करीब 1 लाख रुपये की चोरी करा दी। घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर की है।

बेटे को बनाया बंधक 

इस मामले में पुलिस ने 3 नाबालिगों को पकड़ा है। इसके साथ ही एक युवक को गिरफ्तार करते हुए चोरी का सामान बरामद किया है। बुधवार दोपहर सदर डीएसपी नुरुल हक ने इस मामले का खुलासा करते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि मंगलवार की शाम सर्वोदय नगर के रहने वाले शिव शंकर पांडेय की ओर से सूचना दी गई कि घर का दरवाजा तोड़ और बेटे को बंधक बनाकर गोदरेज में रखे करीब 1 लाख नगद और लाखों रुपये का जेवरात लूट लिए गए।

विज्ञापन

पुलिस ने बरामद किया लूट का सामान 

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच की तो चौंकाने वाली बात पता चली। जांच में पुलिस को पता लगा आईफोन खरीदने के लिए शिकायतकर्ता के बेटे ने ही दोस्तों के साथ मिलकर अपने घर में चोरी की साजिश रची थी। इस मामले में वादी के बेटे सहित 3 नाबालिगों को निरुद्ध किया। इन लोगों के पास से चोरी का सामान और कैश बरामद हो गया है। पुलिस ने 1 लाख 780 रुपये के सोने-चांदी के जेवर, कटर और 4 मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ