Bihar Road Accident (आदित्यानंद आर्य) : बिहार से सड़क हादसे की एक बड़ी खबर सामने आई है। ट्रक ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर भाग निकला, जबकि टेंपो के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन से बथनाहा जा रहा था टेंपो
सीतामढ़ी जिले से करीब तीन किलोमीटर दूर सीतामढ़ी-बरियारपुर मार्ग पर स्थित मोहनपुर में मंगलवार देर रात यह हादसा हुआ। टेंपो सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन से बथनाहा थाना के रमनगरा गांव जा रहा था, जिसमें ट्रेन से उतरे 9 यात्री सवार थे। इस बीच रास्ते में अनियंत्रित ट्रक ने टेंपो में जोर से टक्कर मार दी, जिससे टेंपो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
यह भी पढ़ें : शादी की खुशियां मातम में बदली, बिहार में ट्रैक्टर से टकराई बारातियों की कार, 3 बच्चों समेत 7 की मौके पर मौत
हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर हुआ फरार
हादसे के बाद ड्राइवर अपना ट्रक लेकर घटनास्थल से फरार गया। घटना की सूचना पर 112 और स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में घायलों को अस्पताल भेजवाया। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जिनकी पहचान नेपाल निवासी मो. समसूल, रीगा थाना क्षेत्र के फतहपुर निवासी नशो खान, रमनगरा निवासी रोजा अंसारी की पुत्री खजीदा खातून के रूप में हुई है। हालत नाजुक होने पर कई घायलों को दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें : बिहार में भीषण सड़क हादसाः नींद की एक झपकी में समा गईं 7 जिंदगियां
राहत-बचाव कार्य में जुटी पुलिस
सीतामढ़ी एसडीपीओ सदर-1 राम कृष्णा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुट गई। तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि छह लोग जख्मी हैं। सभी घायलों का इलाज कराया जा रहा है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ट्रक का पता लगा रही है, जल्द ही ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
11 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
13 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
15 hrs ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
18 hrs agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
18 hrs agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
18 hrs agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
19 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines