Who is Shambhu Yadav : देश में लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज गया है। राजनीतिक पार्टियां पूरी तरह से एक्टिव हो गई हैं। लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के एक और विधायक पर केंद्रीय जांच एजेंसी ने शिकंजा कसा है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने लालू प्रसाद यादव के करीबी माने जाने शंभू यादव के 13 ठिकानों पर छापा मारा है। आइए जानते हैं कि कौन हैं शंभू यादव?
कभी लालू के बॉडीगार्ड थे शंभू यादव
राजनीति में आने से पहले शंभू यादव बिहार पुलिस में बतौर कांस्टेबल कार्यरत थे। जब लालू प्रसाद यादव बिहार के सीएम थे, तब शंभू यादव उनके बॉडीगार्ड थे। इस दौरान लालू यादव से उनकी नजदीकियां बढ़ गईं और फिर उन्होंने राजनीति में एंट्री मारी। जब लालू यादव केंद्रीय रेल मंत्री थे, तब शंभू यादव ने ब्रह्मपुर विधानसभा से चुनाव लड़ा। वे आरजेडी से लगातार तीन बार से विधायक हैं।
यह भी पढ़ें : उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को मिला नया नाम, चुनाव आयोग ने लगाई मुहर
ED ने आज मारा था छापा
ईडी ने बुधवार की सुबह आरजेडी के विधायक के 13 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कार्रवाई की। ईडी के अधिकारी शंभू यादव के बिहटा के पास एक होटल, गांव में फ्लोर मिल, पेट्रोल पंप, ईंट भट्ठे पर जांच पड़ताल कर रहे हैं। साथ ही विधायक के कई रिश्तेदारों के घर और मकानों पर छापेमारी चल रही है।
यह भी पढ़ें : बिहार में क्यों करना पड़ा चुनाव की तारीखों में बदलाव? EC ने बताई वजह
लोकसभा चुनाव से पहले ED की बड़ी कार्रवाई
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले केंद्रीय एजेंसियां लगातार छापेमारी कार्रवाई कर रही हैं। इससे पहले 27 फरवरी को ईडी ने आरजेडी विधायक किरण यादव के ठिकानों पर छापा मारा था। इसके बाद आरजेडी नेता सुभाष यादव और पुंज सिंह के मकानों पर तलाशी चली थी। इस दौरान टीम ने सुभाष यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
संबंधित खबरें
JDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
15 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
17 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
23 hrs ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
1 day agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
2 days agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
3 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
4 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines