'रात में कमरे पर आना, SHO बना दूंगा'; कौन है वो DSP जिसने महिला SI से की ये डिमांड, हुआ सस्पेंड

Bihar DSP Sexual Harassment Case: एक अफसर ने अपने अधीन काम करने वाली महिला कर्मचारी का यौन शोषण किया। मामला सामने आने पर आरोपी के खिलाफ एक्शन लिया गया है।

Sexual Harassment Case Accused

Sexual Harassment Case Accused

Who Is The DSP Sexually Harassed Lady Sub Inspector: रात को मेरे कमरे पर आ जाना, SHO बना दूंगा…DSP रैंक के अधिकारी ने महिला सब इंस्पेक्टर से यह बात कही तो पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सिर्फ इतना ही नहीं अधिकारी ने महिला कर्मी को अश्लील मैसेज भेजे। विरोध करने पर सबक सिखाने की धमकी दी। हर रोज के मैसेज और धमकियों से परेशान होकर महिला कर्मी ने आला अधिकारियों को शिकायत दी, जिस पर तुरंत एक्शन लेते हुए बिहार सरकार ने आरोपी DSP को निलंबित कर दिया। प्रदेश के गृह विभाग की ओर से निलंबन का नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। जानिए क्या है मामला और कौन है वो DSP रैंक का अधिकारी?

विज्ञापन

विज्ञापन

विशेष जांच टीम बनाकर कराई गई पड़ताल

बिहार सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, आरोपी का नाम फैज अहमद खान है, जो कैमूर के मोहनिया इलाके के DSP रैंक के अधिकारी थे। उन पर महिला सब इंस्पेक्टर ने यौन शोषण के आरोप लगाए थे। पीड़िता ने कैमूर SP ललित मोहन शर्मा को शिकायत दी, जिन्होंने मामले की जांच के लिए 3 सदस्यीय कमेटी बनाई, जिसमें महिला डिप्टी कलेक्टर, महिला थाना प्रभारी समेत 3 अधिकारियों को शामिल किया गया था। प्राथमिक जांच में ही शिकायत सही मिली। जांच टीम ने कैमूर SP को रिपोर्ट सौंपी, जिसे शाहाबाद रेंज के DIG नवीन चंद्र झा को भेजा गया। उन्होंने आरोपी को निलंबित करने और उसका तबादला करने की सफारिश की, जिस पर एक्शन लिया गया।

विज्ञापन

कैमूर के एक SP पर पहले भी लग चुके आरोप

वहीं निलंबित रहने के दौरान आरोपी का मुख्यालय पटना जोनल IG ऑफिस रहेगा। बिना परमिशन वह हेड ऑफिस नहीं छोड़ सकेंगे। वहीं पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया था कि आरोपी उसे अश्लील मैसेज भेजता था। उसने महिला कर्मी को SHO बनाने का लालच देकर बदले में शारीरिक संबंध बनाने की मांग की। ट्रांसफर होने के बाद भी आरोपी उसे परेशान करता रहा। मामले को गंभीरता से लेकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करके बिहार पुलिस विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि अधीनस्थों के खिलाफ अधिकारियों का गलत रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बता दें कि इससे पहले कैमूर SP रह चुके पुष्कर आनंद पर तत्कालीन महिला DSP ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ