Bihar News: बिहार के लखीसराय स्टेशन पर बड़ा हादसा हुआ है। ट्रेन की चपेट में आने से 3 महिलाओं की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिलाएं श्राद्ध में शामिल होने के लिए पहुंची थीं। पैसेंजर ट्रेन से उतरते ही हमसफर एक्सप्रेस की चपेट में आ गईं। इस वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद महिलाओं के शव ट्रैक पर बिखर गए। मृतकों की पहचान 42 साल की पिपरिया निवासी संसर देवी, 55 साल की पीरगौरा निवासी चंपा देवी और 60 वर्षीय राधा देवी के तौर पर हुई है।
यह भी पढ़ें:दिल्ली में कितनी सीटों पर निर्णायक हैं जाट? केजरीवाल के OBC कार्ड खेलने के पीछे की रणनीति
बताया जा रही है कि तीनों सगी बहनें थीं। वे अपने बड़े बहनोई साधु मंडल के भाई शंभू मंडल के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लखीसराय पहुंची थीं। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और रेलवे विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिए हैं। हादसा लखीसराय के किऊल-झाझा रेलखंड पर हुआ।
यह भी पढ़ें:दिल्ली की इस सीट पर आप का कब खत्म होगा ‘वनवास’? कांग्रेस और बीजेपी लगा चुकी हैं हैट्रिक
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिलाएं ट्रैक को पार करने की कोशिश कर रही थीं। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गईं। मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। आनन-फानन में हादसे की सूचना रेलवे और पुलिस को दी गई। पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। रेलवे ने एक बार फिर यात्रियों से अपील की है कि वे ट्रैक को पार करते समय सावधानी बरतें।
जमुई में एक और शख्स की मौत
जमुई के किउल-जसीडीह रेलखंड पर हादसा हुआ है, जिसके कारण 55 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। टेलवा बाजार हॉल्ट के पास गुरुवार दोपहर को एक शख्स धनबाद-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया। रेलवे पुलिस के मुताबिक अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोप लगाया कि घटना के बाद पुलिस को जानकारी दी गई थी। पुलिस फिर भी शव को उठाने नहीं पहुंची। एक मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन लाश के ऊपर से गुजर गई। बाद में पुलिस मौके पर आई और शव को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया।
संबंधित खबरें
बिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
5 hrs agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
1 day agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
1 day agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
1 day agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
1 day agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
1 day agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
3 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
3 days agoजीविका से जुड़कर मीना बनीं आत्मनिर्भर, केक कारोबार से संवारा भविष्य
4 days agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines