---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

दिल्ली की इस सीट पर आप का कब खत्म होगा ‘वनवास’? कांग्रेस और बीजेपी लगा चुकी हैं हैट्रिक

Delhi Assembly Elections 2025: विश्वास नगर विधानसभा सीट 1993 में अस्तित्व में आई थी। यह पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है, चुनाव आयोग के अनुसार 2008 के बाद से इस सीट पर कांग्रेस चुनाव नहीं जीत पाई है।

---विज्ञापन---

Delhi Assembly Elections 2025: राजधानी में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है, यहां 5 फरवरी को मतदान और 8 फरवरी को नतीजे घोषित होंगे। फिलहाल आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की सभी 70 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। जबकि कांग्रेस ने 48 और बीजेपी ने 29 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा की है।

दिल्ली में पूर्वी दिल्ली की एक सीट है विश्वास नगर। यहां पिछले 15 साल से बीजेपी का प्रत्याशी जीतता आया है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार यहां 2013, 2015 और 2020 लगातार तीन विधानसभा चुनावों से बीजेपी के ओम प्रकाश शर्मा विजयी होते आए हैं। 2025 इस बार फिर बीजेपी ने ओम प्रकाश शर्मा पर फिर भरोसा जताया है। जबकि आप ने दीपक सिंगला को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं, कांग्रेस ने अभी यहां अपने उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है।

---विज्ञापन---

1993 में अस्तित्व में आई थी पूर्वी दिल्ली की विश्वास नगर विधानसभा सीट 

जानकारी के अनुसार विश्वास नगर विधानसभा सीट 1993 में अस्तित्व में आई थी। यह पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है। चुनाव आयोग के अनुसार 2008 के बाद से इस सीट पर कांग्रेस चुनाव नहीं जीत पाई है। साल 1998 से 2008 तक इस सीट पर कांग्रेस के नसीब सिंह ने हैट्रिक लगाई थी। इससे पहले 1993 में भाजपा के मदन लाल गाबा इस सीट से जीतकर विधानसभा पहुंचे थे।

---विज्ञापन---

2015 और 2020 में दूसरे नंबर पर रही थी आप

जानकारी के अनुसार 2020 में भी इस सीट से आप ने दीपक सिंगला को अपना प्रत्याशी बनाया था। नतीजों में वह दूसरे नंबर पर रहे थे, उन्हें 16457 वोट मिले थे। जबकि बीजेपी के ओम प्रकाश शर्मा कुल 65830 वोट पाकर जीते थे। इससे पहले 2015 में भाजपा पार्टी के ओम प्रकाश शर्मा कुल 58124 वोट पाकर विजयी हुए थे, जबकि दूसरे स्थान पर आप के डॉ. अतुल गुप्ता रहे थे, जिन्हें 10158 वोट मिले थे।

नामांकन करने की अंतिम तारीख 17 जनवरी है

बता दें दिल्ली में चुनाव का नोटिफिकेशन 10 जनवरी को जारी होगा। यहां नामांकन करने की अंतिम तारीख 17 जनवरी है। इसके बाद 18 जनवरी को नामांकन जांचने और फिर 20 जनवरी को नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख है। चुनाव आयोग के अनुसार 85 साल से ऊपर और दिव्यांगजनों को घर बैठकर वोट डालने की सुविधा मिलेगी, उन्हें पोलिंग बूथ जाने की जरूरत नहीं है। बता दें दिल्ली में 1.55 करोड़ से ज्यादा मतदाता हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ‘फिजूल की बात की हम चर्चा नहीं करते’, रमेश बिधूड़ी के बयान पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी की पहली प्रतिक्रिया

First published on: Jan 08, 2025 10:36 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola