(सौरव, छपरा)
Bihar Lok Sabha Election 2024: बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार जोरों पर है। सभी पार्टियां यहां जीत के लिए मतदाताओं को लुभाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। सभी पार्टियों के बड़े नेता लगातार फील्ड में मतदाताओं से संपर्क साध रहे हैं। बुधवार यानी 17 अप्रैल को लालू प्रसाद यादव भी अपनी बेटी रोहिणी आचार्य के प्रचार के लिए छपरा पहुंचे। इस दौरान उनकी पत्नी राबड़ी देवी भी साथ थीं। जब भाषण की बारी यहां पर राजद एमएलसी सुनील सिंह की आई, तो वोट मांगते समय उनकी जुबान फिसल गई। लालू के सामने हुए घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। एमएलसी सुनील सिंह को राबड़ी देवी का मुंहबोला भाई भी कहा जाता है। वीडियो में वे रोहिणी को जीत दिलाने के बजाय हराने की बात करते दिख रहे हैं।
…कि आने वाला इतिहास याद करे
वे अपने कर्मठ ईमानदार कार्यकर्ताओं से ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहे हैं। सिर्फ इतना ही कह रहे हैं कि डॉ. रोहिणी आचार्य को आप इतने जबरदस्त वोट से हराइए कि…आने वाला इतिहास याद करे कि रोहिणी आचार्य भी एक शख्सियत थीं। रोहिणी आचार्य का जिस तरह से सारण लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार चल रहा है, आने वाले समय में ये रिकॉर्ड बहुमत से जीत दर्ज करेंगी।
हालांकि बाद में खुद को संभालते हुए शब्द वापस लेते हैं। उनको लगता है कि कुछ गलत शब्द उनके मुंह से निकल गए हैं। इसके बाद पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की उपलब्धियों को गिनाते हुए रोहिणी आचार्य के लिए समर्थन की अपील की। बोले कि तेजस्वी ने रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में जबरदस्त काम करके दिखाया है। उनकी पार्टी 2024 के सभी 24 वचनों को पूरा करके दिखाएगी।
यह भी पढ़ें:डॉक्टर की पर्ची के बिना किराना की दुकानों पर मिलेंगी आम दवाएं! जानें सरकार की नई पॉलिसी
इस बार सारण लोकसभा सीट से आरजेडी की ओर से लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य को टिकट दिया गया है। यहां से बीजेपी की ओर से राजीव प्रताप रूडी मैदान में हैं। इस सीट पर पांचवें चरण में 20 मई को वोट डाले जाएंगे।
संबंधित खबरें
पटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
6 hrs agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
2 days agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
2 days agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
2 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
4 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
4 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines