हाजीपुर में बालू माफिया ने चेकिंग टीम पर किया हमला, 2 जवान घायल
Edited By Rakesh Choudhary

hajipur News
Edited By Rakesh Choudhary

hajipur News
हाजीपुर से अभिषेक कुमार की रिपोर्ट: बिहार के हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के पुराना गंडक पुल पर चेकिंग के दौरान खनन विभाग के जवानों पर 50 से अधिक बालू माफियाओं ने हमला कर दिया। हमले में 2 जवान जख्मी हो गए।
जानकारी के अनुसार नगर थाना के गंडक पुल पर खनन माफिया के पुलिस शुक्रवार सुबह कार्रवाई कर रही थी। तभी पुलिस ने बालू भरे एक ट्रक को पकड़ा। ट्रक को थाने पर लाने के दौरान 50 से अधिक बालू माफियाओं ने जवानों के साथ मारपीट की। जब्त ट्रक को भी छुड़ाकर भाग गए।
माफियाओं की पिटाई से खनन विभाग के पुलिस जवान 50 वर्षीय बब्बन सिंह पिता हरिनारायण सिंह एंव 56 वर्षीय सुरेंद्र साह पिता दोलन शाह जख्मी हो गए। घायल जवानों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
और पढ़िए –अमरोहा में छात्र पर पिटबुल ने किया हमला, कुत्ता मालिक पर लगा 5 हजार का जुर्माना, जब्त भी होगा
इस संबंध में खनन विभाग के इंस्पेक्टर पुजा कुमारी ने बताया कि जो लोग गाड़ी पासिंग करते हैं। वही लोग मिलकर गाड़ी पास कराते हैं और जब उनकी गाड़ी पास नही होती है तो वही लोग हंगामा क्रिएट करते हैं। उन्होंने बताया कि बालू माफियाओं को चिन्हित कर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जायेगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: