गोपालगंज: सनातन धर्म को लेकर छिड़ी बहस के बीच शुक्रवार को बिहार से एक और बड़ा राजनैतिक बयान आया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता एवं विधान परिषद सदस्य (MLC) जनक राम ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को इस्लाम कबूल कर लेने की नसीहद दे डाली। इतना ही नहीं, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के अलावा बिहार के शिक्षा मंंत्री प्रो. चंद्रशेखर और उप मुख्यमंत्री डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को भी जनक राम ने निशाने पर लिया।
-
बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने श्रीराम चरित्र मानस को बताया था पोटाशियम साइनाइड, रहते दम तक विरोध की बात कही थी बात
-
अब भाजपा नेता जनक राम ने कहा-मंत्री धर्म का अपमान कर रहे और पार्टी चीफ धर्मस्थलों पर माथा टेकते फिर रहे
बता देना जरूरी है कि अगस्त के आखिर में तमिलनाडु के कैबिनेट मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म को डेंगू और मलेरिया जैसी संक्रामक बीमारी बताया था। इसके उदयनिधि ही नहीं, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) समेत कॉन्ग्रेस और इसकी तमाम समर्थक पार्टियों की देशभर में आलोचना हो रही है। इसी बीच अभी कुछ दिन पहले बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने श्रीराम चरित्र मानस को पोटाशियम साइनाइड बताकर रहते दम तक विरोध करने की बात कह डाली। इसी को लेकर भाजपा नेता जनक राम ने राष्ट्रीय जनता दल के नेतृत्व पर निशाना साधा है।
भाजपा नेता जनक राम ने कहा कि एक तरफ राजद के मंत्री पवित्र धर्म ग्रंथ को पोटाशियम साइनाइड बता रहे हैं और दूसरी ओर पार्टी के प्रमुख लालू प्रसाद यादव देशभर में स्थित देवी-देवताओं के मंदिरों में माथा टेक रहे हैं। यह सिर्फ एक ढाेंग है और कुछ भी नहीं। अगर लालू को सनातन धर्म पर भरोसा नहीं है तो फिर जिंदगी के आखिरी पड़ाव में भीम राव अंबेडकर की तरह धर्म परिवर्तन कर लेना चाहिए। लालू को इस्लाम कबूल कर लेना चाहिए।
यह भी पढ़ें: ‘लड्डू दिखाकर कहते हैं कि खाया नहीं जा सकता’, भाषण में किस आखिर नेता पर भड़कीं हरसिमरत कौर?
जनक राम ने यह बात शुक्रवार को गोपालगंज जिले के गांव हकाम में पार्टी के विधान परिषद सदस्य राजीव कुमार के घर पर कही। वह राजीव सिंह की मां के निधन पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। उधर, इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और नेताओं ने भी राजीव सिंह की माता जी को श्रद्धाुसमन अर्पित किए।
संबंधित खबरें
पटना में 3 शूटर मुठभेड़ में ढेर, भड़के लोगों का हंगामा, पुलिस का लाठीचार्ज
2 hrs ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
17 hrs agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
23 hrs agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
1 day agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
1 day agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
1 day agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
2 days agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
4 days agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
4 days agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines