सम्राट चौधरी ने ऐसा क्या कह दिया, जिससे बढ़ गई नीतीश कुमार की टेंशन!

Samrat Choudhary gave tension to Nitish Kumar: बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के एक बयान से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की टेंशन बढ़ गई है। वह बयान क्या है? आइए, जानते हैं…

Samrat Choudhary gave tension to Nitish Kumar

सम्राट चौधरी के बयान से नीतीश कुमार को हुई टेंशन?

Samrat Choudhary Gives Tension To Nitish Kumar (अमिताभ ओझा): बिहार के डिप्टी सीएम और प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में जंगलराज के खात्मे के लिए हम नीतीश कुमार के साथ मिलकर फिर से सरकार बनाये हैं, लेकिन हमारा संकल्प आज भी है कि बिहार में एक दिन बीजेपी की सरकार बनाएंगे। हालांकि, डिप्टी सीएम ने कहा कि हम पहले भी गठबंधन धर्म का पालन करते थे और आगे भी करेंगे। उन्होंने यह बात 8 फरवरी को पटना के एस के मेमोरियल हॉल में आयोजित बीजेपी के धन्यवाद सम्मान संकल्प समारोह में अपने भाषण के दौरान कही।

विज्ञापन

विज्ञापन

‘सिर्फ परिवार को मिला आरक्षण का लाभ’

बिहार में सत्ता में आने के बाद बीजेपी की तरफ से यह पहला बड़ा कार्यक्रम था, जिसमें राज्य प्रभारी बिनोद तावड़े समेत पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद थे। कार्यक्रम में दोनों डिप्टी सीएम भी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान सम्राट चौधरी आज पूरे रौ में दिखे। उन्होंने आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का नाम लिए बगैर कहा- पहले कहा पत्नी को मुख्यमंत्री बनाओ… फिर कहा बेटे को मुख्यमंत्री बनाओ… एक और बेटा, जो हरे कृष्णा हरे कृष्णा करता है, उसे मंत्री बनाओ… वहां आरक्षण का लाभ सिर्फ परिवार को दिया जाता है

विज्ञापन

‘बचपन में कैसे अरबपति बन गए तेजस्वी यादव?’

विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने कहा कि बीजेपी के सरकार में रहते 1.75 लाख शिक्षकों की भर्ती निकली थी, लेकिन इसका श्रेय तेजश्वी यादव लेना चाहते थे। तेजश्वी यादव ये बताएं कि बचपन में ही अरबपति कैसे बन गए। कार्यक्रम में सम्राट चौधरी के अलावा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, नन्द किशोर यादव सहित बड़े नेता उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ