हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

अस्पताल में तोड़फोड़, 5वीं मंजिल से CHO को फेंका, बिहार में महिला की मौत पर परिजनों ने काटा बवाल

Bihar Hospital Ruckus : बिहार के एक अस्पताल में महिला सीएचओ को पांचवीं मंजिल की छत से फेंक दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। यह काम मरीज के परिजनों ने किया। सूचना पर पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची और घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
अस्पताल की 5वीं मंजिल से महिला CHO को नीचे फेंका।

Bihar News (राजकुमार मिश्रा) : बिहार के एक निजी अस्पताल में महिला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान घरवालों ने हॉस्पिटल में जमकर तोड़फोड़ की और फिर एक महिला सीएचओ को पांचवीं मंजिल से नीचे सड़क पर फेंक दिया। इसके बाद पुलिस ने जख्मी सीएचओ को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

यह मामला नालंदा के बिहार शरीफ में स्थित एक निजी हॉस्पिटल का है। मृतका गुड़िया देवी के पति राजीव कुमार रंजन ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी के पेट में अचानक से दर्द उठा, जिस पर उसे अस्पताल लाया गया। अल्ट्रासाउंड कराने के बाद डॉक्टरों ने सफाई की बात की। वह पैसा निकालने के लिए पास के एटीएम पर चला गया था। जब पैसा लेकर वापस लौटा तो उसकी पत्नी मृत पड़ी थी और अस्पताल के लोग फरार हो गए।

यह भी पढ़ें : Bihar: स्‍कूल में घुसकर AK-47 से की थी ताबड़तोड़ फायर‍िंग, अब गैंगस्‍टर कुणाल स‍िंह को उम्रकैद

विज्ञापन

परिजनों ने अस्पताल में मचाया तांडव

गुड़िया देवी की मौत पर परिजनों ने जमकर तांडव मचाया। उन्होंने अस्पताल में तोड़फोड़ की और हॉस्पिटल कर्मियों से मारपीट की। इस दौरान परिजनों ने सीएचओ पूनम कुमारी को 5वीं मंजिल की छत से नीचे फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल गई। सूचना पर डॉयल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और सीएचओ को सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : हाथ पैर बांध, बोरे में भरी लाश और…बिहार में बेटी के मर्डर की खौफनाक कहानी, पिता-भाई और जीजा गिरफ्तार

सीएचओ ने छत से नीचे फेंकने का लगाया आरोप

विज्ञापन

घायल सीएचओ पूनम कुमारी ने पुलिस को बताया कि अस्पताल में एक मरीज की मौत हो गई थी, जिसके बाद मृतका के परिवारवालों ने उसे 5वीं मंजिल से फेंक दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई और पता लगा रही है कि आखिर कौन असली गुनहगार है। हालांकि, अभी तक किसी ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola