Rupauli By Election Result 2024: बिहार में रुपौली सीट पर हुए विधानसभा उपचुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं। यहां निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह ने बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने जेडीयू कलाधर मंडल को 8 हजार 211 वोटों के मार्जिन से हरा दिया। उपचुनाव में कलाधर मंडल को 59 हजार 586 वोट मिले। जबकि शंकर सिंह 67 हजार 779 वोट मिले।
रुपौली से 5 बार की विधायक और इंडिया की प्रत्याशी बीमा भारती तीसरे नंबर पर रही। उन्हें 30 हजार 108 वोट मिले। यह बीमा भारती की लगातार दूसरी हार है। इससे पहले उन्हें लोकसभा चुनाव में पूर्णिया से पप्पू यादव ने पराजित किया था। बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले बीमा भारती पाला बदलकर जेडीयू से आरजेडी में गई थी।
इस सीट पर 10 जुलाई को वोटिंग हुई थी। बता दें कि यह सीट बीमा भारती के इस्तीफे से खाली हुई थी। क्योंकि उन्हें इंडिया ने आरजेडी ने पूर्णिया से लोकसभा प्रत्याशी बनाया था। उपचुनाव में कुल 54.25 फीसदी वोटिंग हुई थी। शुरुआत में यह माना जा रहा था कि बीमा भारती और कलाधर मंडल के बीच नेक टू नेक फाइट होगी लेकिन शंकर सिंह ने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया।
ये भी पढ़ेंः ‘बीमा भारती के लिए INDIA से कोई प्रचार करने नहीं आया…’ By Poll के नतीजों पर क्या बोले सांसद पप्पू यादव
बता दें कि पप्पू यादव ने चुनाव से पहले बीमा भारती को समर्थन देने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि किसी कारण से अगर मेरी प्रत्याशी से भूल हुई हो तो इसके लिए मैं हाथ जोड़कर क्षमा मांगता हूं। आप सभी से रुपौली की बेटी बीमा भारती के लिए वोटिंग करने का आग्रह करता हूं।
ये भी पढ़ेंः सांप के ‘श्राप’ से कोई तो मेरे बेटे को बचाओ, 7वीं बार निशाना बने युवक की मां का छलका दर्द
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
2 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
3 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
3 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
4 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
7 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
9 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
10 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
10 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines