हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

अपनों के निशाने पर तेजस्वी यादव? RJD की बैठक से पहले रोहिणी आचार्य ने 'वो' कहकर किसे घेरा?

Rohini Acharya News: बिहार में लालू प्रसाद यादव के परिवार में काफी समय से खींचतान चल रही है, जो एक बार फिर उभर कर सामने आई है. तेजस्वी यादव को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा के बीच रोहिणी आचार्य ने पोस्ट लिखकर गंभीर सवाल उठाए हैंण्

विज्ञापन
लालू यादव के परिवार में काफी समय से खींचतान चल रही है.

Bihar Politics News: बिहार के बड़े राजनीतिक दल RJD में बदलाव होने वाला है. तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का कार्यकारी अध्यक्ष बनाने की तैयारी चल रही है, जिसके लिए बीते दिन पटना के होटल मौर्या में एक अहम बैठक हुई थी, लेकिन इस बैठक से पहले रोहिणी आचार्य ने अपने X हैंडल पर पोस्ट लिखकर पार्टी की लीडरशिप पर सवाल उठाए और अपनों पर ही तीखा हमला बोला. रोहिणी ने नाम लिए बिना ही गंभीर आरोप लगाए, जिससे लालू परिवार में चल रही खींचतान फिर उभरकर सामने आ गई.

‘समीक्षा छोड़ो, पहले ‘गिद्धों’ को ठिकाने लगाओ’, रोहिणी आचार्य ने फिर तेजस्वी यादव को दी सलाह

रोहिण आचार्य ने पोस्ट में यह सब लिखा

रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि जो सही मायनों में लालूवादी होगा, जिस किसी ने भी लालू यादव के द्वारा, हाशिए पर खड़ी आबादी, वंचितों के हितों के लिए मजबूती से लड़ने वाली, खड़ी की गई पार्टी के लिए निःस्वार्थ भाव से संघर्ष किया होगा, जिस किसी को भी लालू यादव के द्वारा सामाजिक आर्थिक न्याय के लिए किए गए संघर्ष और प्रयासों का गौरवबोध होगा, जिसे लालू यादव की राजनीतिक विरासत और विचारधारा को गर्व के साथ आगे ले जाने की परवाह होगी, वह अवश्य ही पार्टी की मौजूदा बदहाली के लिए जिम्मेदार लोगों से सवाल करेगा.

विज्ञापन

ऐसे लोगों की संदिग्ध भूमिका के खिलाफ अंजाम की परवाह किए बिना अपनी आवाज उठाएगा. वर्तमान की कड़वी, चिंताजनक एवं दुखद सच्चाई यही है कि आज जनता के हक-हकूक की लड़ाई लड़ने के लिए जानी जाने वाली जन-जन की पार्टी की असली कमान फासीवादी विरोधियों के द्वारा भेजे गए वैसे घुसपैठियों और साजिशकर्ताओं के हाथों में है , जिन्हें लालूवाद को तहस-नहस करने के टास्क के साथ भेजा गया है. कब्जा जमाए बैठे ऐसे लोग अपने गंदे मकसद में काफी हद तक सफल होते भी दिखते हैं.

रोहिणी आचार्य के मामले पर लालू यादव ने तोड़ी चुप्पी, बेटी के परिवार और पार्टी छोड़ने पर कही ये बात

विज्ञापन

नेतृत्व की जिम्मेदारी संभाल रहे लोगों को सवालों से भागने , सवालों से बचने , जवाब देने से मुंह चुराने, तार्किक और तथ्यात्मक जवाब देने की बजाय भ्रम फैलाने, लालूवाद और पार्टी की हित की बात करने वालों के साथ दुर्व्यवहार, अभद्र आचरण, अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने की बजाय अपने गिरेबां में झांकना होगा और अगर वो चुप्पी साधता है तो उस पर साजिश करने वाले गिरोह के साथ मिलीभगत का दोष और आरोप स्वतः ही साबित होता है .

रोहिणी आचार्य ने ‘लालूवाद’ की रक्षा और पार्टी (RJD) की मौजूदा ‘बदहाली’ के लिए जिम्मेदार लोगों पर सवाल RJD की उस बैठक से पहले उठाए, जो रविवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे पटना के होटल मौर्या में हुई थी. इस बैठक की अध्यक्षता लालू यादव ने की थी. बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी 85 सदस्य भी आए थे. पार्टी के प्रदेश अध्यक्षों, सांसदों, विधायकों और पार्षदों ने भी इसमें हिस्सा लिया.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola