हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Bihar News: 'चुनाव में आते हैं, समझ में नहीं...' बिहार दौरे से पहले RJD का पीएम मोदी पर पोस्टर वार

---विज्ञापन---

Bihar News: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासत काफी तेज हो गई है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार दौरे पर आएंगे और सिवान में हजारों करोड़ रुपये के विकास प्रोजेक्ट की सौगात देंगे। एक तरफ जहां NDA पीएम मोदी के सिवान दौरे को लेकर तैयारियां कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की ओर से लगातार पीएम मोदी के इस दौरे की आलोचना की जा रही है। इसी बीच RJD ने पीएम मोदी के बिहार दौरे पर पोस्टर वार किया है। इसमें उन्होंने पीएम मोदी के इस दौरे की तुलना बरसाती मेंढक से की है।

सामान्य प्रश्न:-

---विज्ञापन---

मेंढक बरसात में ही अधिक क्यों दिखते है? #Bihar #news #trend #RJD

Posted by R.J.D – राष्ट्रीय जनता दल on Thursday, June 19, 2025

---विज्ञापन---

क्या है RJD के पोस्टर में?

RJD ने अपने इन पोस्टरों में पीएम मोदी के सिवान दौरे की आलोचना करते हुए एक तरफ बरसात में मेंढक को दिखाया है और दूसरी तरफ चुनाव में पीएम मोदी को दिखाया है। इसके साथ ही एक और पोस्टर शेयर किया गया है, जिसमें पीएम मोदी खड़े दिखाई दे रहे हैं। उनके नीचे पोस्टर में लिखा है कि ‘चुनाव में आते हैं… समझ में नहीं’। सोशल मीडिया पर RJD के समर्थक इन पोस्टरों को खूब वायरल कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Upendra Kushwaha से पहले इन 3 नेताओं को भी मिल चुकी है मारने की धमकी, लिस्ट में तेजस्वी के करीबी का नाम

---विज्ञापन---

क्या बोले RJD के नए प्रदेश अध्यक्ष?

इसी बीच आरजेडी के नए प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल राबड़ी आवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भी पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर कहा कि पिछले कुछ महीनों में 3 बार पीएम का दौरा हो चुका है। अरे, ये चुनावी साल है, इसलिए प्रधानमंत्री बिहार आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने बाबा साहेब अंबेडकर के अपमान मामले को लेकर कहा कि मैं भी उस दिन था जिस दिन लालू यादव का जन्मदिन था, जो फोटो दिखाया गया है, वो वहां का नहीं था। उसे बनाया (एडिट) गया है।

Sponsored Links by Taboola