RJD Misa Bharti Slams Deputy CM Samrat Choudhary: बिहार की सियासत का केंद्र पटना होता है, लेकिन उसका प्रभाव दिल्ली तक होता है। ताजा मामला मीसा भारती से जुड़ा है। आरजेडी सांसद मीसा भारती ने कहा कि हमारे पिता एक गलती हुई है। उन्होंने कम उम्र में ही सम्राट चौधरी को विधायक बना दिया और राजनीति में ले आए, आज वे आए दिन उन्हीं के बारे में बोलते रहते हैं। वहीं उन्होंने आरजेडी कार्यकर्ताओं का डेटा लीक होने पर प्रशांत किशोर पर भी निशाना साधा।
मीसा भारती ने प्रशांत किशोर को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आपको पता है पहले वे क्या करते थे? अभी भी वे यही काम कर रहे हैं। वे जो यात्रा निकाल रहे हैं उसके जरिए दूसरे दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं से संपर्क कर रहे हैं। याद रखिए प्रधानमंत्री भी अगर हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं को फोन करेंगे तो भी हमारे कार्यकर्ता कहीं नहीं जाने वाले हैं। जम्मू कश्मीर में लगातार हो रहे मजदूरों के हमले और आतंकी घटना पर उन्होंने कहा कि चिंताजनक स्थिति है, निश्चित तौर पर कानून व्यवस्था का मामला है, इसमें राज्य और केंद्र सरकार दोनों की जिम्मेदारी है।
सीएम नीतीश कितनी बार प्रेस से बात करते हैं?
जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार के आरोप पर लालू यादव को राजनीतिक तौर पर नजर बंद किया गया है उनको प्रचार करने नहीं दिया जा रहा है, इस पर मीसा भारती जमकर बरसी। उन्होंने कहा कि ये लोग किस तरह की बात करते हैं सबको पता है उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ है वे जनता केे बीच ज्यादा नहीं जा सकते हैं, लेकिन कहीं से भी आमंत्रण आता है वे जाते हैं। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि सीएम कितनी बार प्रेस के सामने आते हैं पहले ये उनको बताना चाहिए।
ये भी पढ़ेंः Bihar News: कटिहार में केवला घाट के पास पलटी नाव, 8 लोग लापता
तेजस्वी ने बोला नीतीश कुमार पर हमला
वहीं तेजस्वी यादव ने भी सीएम नीतीश कुमार और उनकी सरकार की कार्यशैली पर तीखा हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार की कार्यशैली से बिहार की जनता परेशान हो रही है। बिजली बिल में बढ़ोतरी और जमीन सर्वेक्षण के काम से लोगों में सरकार के प्रति नफरत फैलती जा रही है। वहीं अपराधी प्रदेश में बेखौफ घूम रहे हैं। सरकार का सुशासन कहीं पर भी नजर नहीं आ रहा है।
ये भी पढ़ेंः पप्पू यादव को किसने दी जान से मारने की धमकी? बिहार पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार
संबंधित खबरें
'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
14 mins agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
4 hrs agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
16 hrs agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
1 day agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
2 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
2 days agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
3 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
3 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines