'टाइगर अभी जिंदा है...', ईडी की पूछताछ पर आरजेडी का पोस्टर, बीजेपी पर साधा निशाना

राजनीति में अगर किसी को जवाब देना हो तो पोस्टर से बेहतर कुछ नहीं। लैंड फाॅर जाॅब मामले में आरजेडी प्रमुख लालू यादव से पूछताछ के बाद आज उनके घर के बाहर एक पोस्टर नजर आया।

Bihar RJD Poster

Bihar RJD Poster

बिहार में चुनाव से पहले पोस्टर वार जारी है। राजनीति में पोस्टर बड़ी भूमिका निभाते हैं। कहा जाता है कि पोस्टर किसी को जवाब देने का सबसे अच्छा तरीका माना जाता है। इसी क्रम में आरजेडी प्रमुख लालू यादव के पटना स्थित घर के बाहर एक पोस्टर लगा है, जिस पर लिखा है- ‘न झुका हूं, न झुकूंगा, टाइगर अभी जिंदा है’। अब इस पोस्टर को बुधवार को हुई ईडी की पूछताछ से जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन

बता दें कि ईडी के पटना स्थित ऑफिस में कल सुबह 11 बजे आरजेडी प्रमुख लालू यादव पूछताछ के लिए पहुंचे थे। यह पूछताछ लैंड फाॅर जाॅब मामले में हुई।  इस दौरान ईडी के अफसरों ने लालू यादव से 4 घंटे तक सवाल-जवाब किए। पूछताछ शुरू होने से पहले अफसरों ने लालू यादव से पूछा कि आप कैसे हैं। थोड़ा रिलैक्स हो जाइए। चाय या काॅफी लीजिए। इस पर उन्होंने कहा कि ठीक बानी यानी सब कुछ ठीक है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार की पूछताछ से ईडी यह पता करना चाह रही कि पहले की पूछताछ में जो जवाब उन्होंने दिए वे सही थे या उन्होंने गुमराह किया था। बता दें कि इससे पहले ईडी ने तेजप्रताप यादव और राबड़ी देवी से पूछताछ की थी। ईडी सूत्रों की मानें तो लालू प्रसाद से ईडी ने संजय राय, किरण देवी, लाल बाबू राय, राबड़ी देवी और मीसा भारती को पूर्व में बेची गई जमीनों के बारे में जानकारी ली। ईडी ने कहा कि इन लोगों ने आपके परिवार को इतने कम दामों में जमीन क्यों बेची? इनके लोगों को रेलवे में गु्रप डी के पदों पर नौकरियां क्यों दी गई?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ