बिहार में खुलेआम छलकाए जा रहे 'जाम', RJD विधायक सर्वजीत की सरकार को खुली चुनौती

राजद विधायक ने कहा कि वह मध निषेध मंत्री को खुली चुनौती देते हैं वह उनके साथ गाडी पर बैठकर चलें। वह उन्हें दिखाएंगे कि राज्य में कहां शराब बिक रही है।

RJD विधायक कुमार सरबजीत

बिहार में शराबबंदी के बाद भी खुलेआम शराब बिक रही है। आए दिन प्रदेश में लोग अवैध रूप से शराब बेचते हुए पकड़े जाते हैं। इसी को लेकर बुधवर को राष्ट्रीय जनता दल के विधायक और पूर्व मंत्री कुमार सर्वजीत ने मद्य निषेध मंत्री रत्नेश सदा पर निशाना साधा है।

विज्ञापन

1000 मोटरसाइकिल सवार लेने आते हैं शराब

राजद विधायक ने कहा कि वह मद्य निषेध मंत्री को खुली चुनौती देते हैं वह उनके साथ गाडी पर बैठकर चलें। वह उन्हें दिखाएंगे कि राज्य में कहां शराब बिक रही है। उन्होंने कहा कि वह उन्हें एक जगह लेकर जाएंगे जहां एक घर के बाहर करीब 1000 मोटरसाइकिल सवार शराब लेने आते हैं। राजद विधायक ने आगे कहा कि अगर मेरी बात गलत पाई गई और जो मैं कह रहा हूं ऐसा नहीं हुआ तो मैं सदन आना छोड़ दूंगा।

विज्ञापन

शराबबंदी कानून का सभी पार्टियों ने इसलिए किया था समर्थन

राजद विधायक ने कहा कि सरकार अगर शराब माफियाओं पर काबू नहीं कर पा रही है तो शराबबंदी ख़त्म ही क्यों नहीं कर देती। उन्होंने कहा कि शराबबंदी का सभी पार्टियों ने समर्थन दिया था। इसके पीछे मकसद था लोग शराब न पीएं। कुछ लोग शराब पीकर महिलाओं पर अत्याचार करते थे, जो बंद हो। उन्होंने कहा की मैं सरकार से अनुरोध करता हुं कि वह शराब बंदी कानून को ही रद्द कर दें।

मुंगेर में बरामद हुई अंग्रेजी शराब

इससे पहले बिहार के मुंगेर मे हथियार और शराब कारोबारी नरेश साह को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार कारोबारी के घर से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और एक पिस्टल के साथ-साथ हाथियार बनाने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ