सौरव कुमार, पटना:
RJD-Congress MLA Join BJP: बिहार में इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका लग गया है। लोकसभा चुनाव से पहले मंगलवार को आरजेडी और कांग्रेस के साथ एक और खेल हो गया। आरजेडी के एक और कांग्रेस के दो विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को आरजेडी विधायक संगीता देवी, कांग्रेस विधायक मुरारी गौतम और सिद्धार्थ सौरभ भाजपा में शामिल हुए।
पहले तीन विधायकों ने बदला था पाला
तीनों विधायक भगवा धारण कर उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ बिहार विधानसभा पहुंचे। उन्हें सम्राट चौधरी के साथ देखे जाने के बाद ये कंफर्म हो गया कि ये विधायक पाला बदल चुके हैं। इस तरह इंडिया गठबंधन को लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका लग गया है। इससे पहले फ्लोर टेस्ट के दौरान आरजेडी के तीन विधायक पाला बदलकर बीजेपी में शामिल हो गए थे। बता दें कि आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद, प्रह्लाद यादव और अनंत सिंह की पत्नी राजद का साथ छोड़ चुके हैं।
कांग्रेस ने की थी अपने विधायकों को बचाने की कोशिश
हालांकि इससे पहले कांग्रेस ने फ्लोर टेस्ट के दौरान अपने दो विधायकों को बचाने की पूरी कोशिश की थी। वह अपने विधायकों को लेकर हैदराबाद चली गई थी। ये विधायक फ्लोर टेस्ट के ठीक पहले पटना भी लौट आए थे। इस तरह कांग्रेस तब अपने दो विधायकों को बचाने में कामयाब हो गई थी, लेकिन अब उसे बड़ा झटका लग चुका है। खास बात यह है कि कांग्रेस के दूसरे विधायक मुरारी गौतम नीतीश सरकार के मंत्रिमंडल में भी शामिल रह चुके हैं। पिछले कुछ समय से आरजेडी-कांग्रेस के कई विधायकों के बीजेपी में शामिल होने की चर्चा तेज थी, मंगलवार को भाजपा ने इस पर मुहर लगा दी।
इंडिया ब्लॉक के 6 विधायक एनडीए में शामिल
कुल मिलाकर लोकसभा चुनाव से पहले महागठबंधन के 6 विधायक NDA का दामन थाम चुके हैं। इन 6 विधायकों में आरजेडी के चार और कांग्रेस के दो विधायक शामिल हैं। आपको बता दें कि बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले तेजस्वी यादव ने कहा था कि खेल अभी बाकी है, लेकिन बीजेपी एक के बाद एक इंडिया गठबंधन के विधायकों को अपने पाले में लेकर ‘खेला’ कर रही है। बीजेपी का ये भी दावा है कि इंडिया गठबंधन के कई विधायक पार्टी के संपर्क में हैं और वे जल्द ही भाजपा का दामन थाम सकते हैं।
सिद्धार्थ सौरभ बोले- पीएम मोदी की नीतियों से प्रभावित
पाला बदलने के बाद कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ सौरभ का बयान सामने आया। उन्होंने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राहुल गांधी से बेहतर नेता हैं। हम प्रधानमंत्री की नीतियों से प्रभावित हैं। वहीं दूसरी ओर, इस हलचल के बाद कांग्रेस विधायक शकील अहमद खां ने बागी विधायकों पर कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने कहा- जिन्होंने पार्टी से गद्दारी की है, उन पर एक्शन लिया जाएगा। बीजेपी से प्रलोभन लेकर हमारे विधायकों ने गद्दारी की है। ये बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बताते चलें कि आरजेडी नेता तेजस्वी यादव इन दिनों ‘जन विश्वास यात्रा’ में जुटे हैं। लोकसभा चुनाव से पहले तेजस्वी की ये यात्रा पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम कर रही है, हालांकि दूसरी ओर उनके नेता साथ छोड़ते जा रहे हैं। इससे उनकी चिंता बढ़ना लाजिमी है।
ये भी पढ़ें: तेजस्वी यादव के एस्कार्ट की कार का एक्सीडेंट, पुलिसकर्मी की मौत
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
1 day agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
1 day agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
1 day agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
1 day agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
3 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
3 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
3 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines