हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बिहार में RJD प्रत्याशी को मिली जान से मारने की धमकी, बाहुबली की बेटी हैं शिवानी शुक्ला

Bihar Chunav 2025: बिहार में लालगंज विधानसभा सीट से राजद प्रत्याशी शिवानी शुक्ला को जान से मारने की धमकी मिली है. इसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया है. बताया जा रहा है कि किसी अंजान व्यक्ति ने फोन कर रंगदारी न देने पर शिवानी को गोली मारने की धमकी दी थी.

विज्ञापन

Bihar Chunav 2025: बिहार में वैशाली जिले के लालगंज विधानसभा सीट में राजनीतिक तनाव बढ़ता नजर आ रहा है. बता दें कि यहां से RJD की उम्मीदवार और बाहुबली मुन्ना शुक्ला की बेटी, शिवानी शुक्ला को फोन कॉल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है. हालांकि, धमकी मिलने की सूचना के तुरंत बाद उनकी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई और पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी है.

इस घटना की जानकारी मिलते ही कताहां थाना और वैशाली पुलिस कंट्रोल रूम एक्शन मोड में आ गया था. पुलिस के अनुसार, धमकी देने वाला कॉलर शिवानी शुक्ला से रंगदारी की मांग कर रहा था और अगर पैसा नहीं दिया गया तो उसे गोली मारकर हत्या करने की चेतावनी दी गई थी. इस मामले पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना अध्यक्ष ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी.

हैदराबाद से आया था कॉल

पुलिस ने धमकी वाले मोबाइल नंबर की तकनीकी जांच की. प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि कॉल उस नंबर से आया था जो किसी रणधीर कुमार के नाम पर है और वर्तमान में कॉलिंग नंबर उसके भाई रणजीत कुंवर द्वारा उपयोग किया जा रहा था. पुलिस ने तकनीकी जांच के लिए टावर लोकेशन के बारे में पता करवाया, जिससे पता लगा कि कॉल हैदराबाद से किया गया था. दोनों भाइयों के आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आएं हैं.

विज्ञापन

इस पूरे मामले में पुलिस ने शिवानी शुक्ला और उनकी मां (पूर्व विधायक) अनु शुक्ला को भी सूचित किया और उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है. पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर आरोपियों को पकड़ने के प्रयास में जुटी है. इस मामले पर शिवानी शुक्ला ने भी मीडिया से बात करते हुए कहा है कि कल वे घटारो गांव में जनसभा करेंगी, देखते हैं धमकी देने वाला क्या करता है.

ये भी पढ़ें- ‘एक्स त्रिशूल’ में दिखेगी तीनों सेनाओं की जबरदस्त ताकत, दक्षिणी कमान की अगुवाई में होगा संयुक्त सैन्य अभ्यास

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola