'एक्स त्रिशूल’ में दिखेगी तीनों सेनाओं की जबरदस्त ताकत, दक्षिणी कमान की अगुवाई में होगा संयुक्त सैन्य अभ्यास

भारत की दक्षिणी कमान जल्द ही ‘एक्स त्रिशूल’ नामक संयुक्त सैन्य अभ्यास करने जा रही है, जिसमें थलसेना, नौसेना और वायुसेना मिलकर आधुनिक युद्ध क्षमता, आत्मनिर्भरता और नवाचार की दिशा में अपनी तैयारी दिखाएंगी. लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ इस अभ्यास का नेतृत्व करेंगे. पढ़ें राहुल पांडे की रिपोर्ट.

source-mumbai

भारत की रक्षा तैयारियों को और मजबूत करने के लिए दक्षिणी कमान एक बड़ा कदम उठाने जा रही है. आने वाले दिनों में भारतीय थलसेना, नौसेना और वायुसेना मिलकर एक संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘एक्स त्रिशूल’ करने जा रही हैं. यह अभ्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘JAI विजन- Jointness (संयुक्तता), Atmanirbharta (आत्मनिर्भरता) और Innovation (नवाचार)’ को साकार करने की दिशा में अहम पहल माना जा रहा है.

विज्ञापन

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज करेंगे नेतृत्व

इस अभ्यास की अगुवाई लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ करेंगे. उनके नेतृत्व में दक्षिणी कमान तीनों सेनाओं के बीच बेहतर तालमेल, स्वदेशी तकनीक के इस्तेमाल और आधुनिक युद्ध क्षमता को बढ़ाने पर जोर दे रही है.

विज्ञापन

‘एक्स त्रिशूल’ के दौरान सेनाएं समुद्र, रेगिस्तान और क्रीक क्षेत्रों में मिलकर कई तरह के मिशन चलाएंगी. इनमें एम्फीबियस लैंडिंग, संयुक्त आक्रामक अभियान, और इंटेलिजेंस व सर्विलांस ऑपरेशन (ISR) जैसे जटिल अभ्यास शामिल होंगे. इसका मकसद यह देखना है कि तीनों सेनाएं एक साथ कितनी प्रभावी तरीके से काम कर सकती हैं.

विज्ञापन

मल्टी-डोमेन वारफेयर पर रहेगा फोकस

इस अभ्यास में इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर, साइबर ऑपरेशंस और मल्टी-डोमेन वारफेयर पर भी खास ध्यान दिया जाएगा, ताकि सेनाएं आधुनिक तकनीक और नए तरह के खतरों से निपटने के लिए तैयार रहें.

क्या बोले लेफ्टिनेंट जनरल?

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ ने कहा, ‘एक्स त्रिशूल’ सिर्फ एक अभ्यास नहीं, बल्कि तीनों सेनाओं को एक दिशा में सोचने और साथ काम करने का मौका है. संयुक्तता हमारी ताकत है, आत्मनिर्भरता हमारी जरूरत और नवाचार हमारा भविष्य है. इस पर अधिकारियों का कहना है कि यह अभ्यास दक्षिणी कमान की तेज और संगठित कार्यशैली का उदाहरण है, जो हर स्थिति में तुरंत और सटीक प्रतिक्रिया देने के लिए जानी जाती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ