Bihar Lok Sabha Election 2024: बिहार की सारण लोकसभा सीट से पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की बहन और पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य चुनाव लड़ रही हैं। आरजेडी प्रत्याशी रोहिणी के खिलाफ सारण से एक उम्मीदवार लालू यादव भी मैदान में हैं। चौंकाने वाली बात नहीं, क्योंकि ये लालू यादव उनके पिता नहीं, बल्कि एक निर्दलीय प्रत्याशी हैं। जो पहले भी पार्षद से लेकर प्रेसिडेंट तक का इलेक्शन लड़ चुके हैं।
बिहार की हॉट सीट पर मुकाबला काफी रोचक हो चुका है। लालू यादव का नाम रोहिणी आचार्य के पिता से बिल्कुल मिलता-जुलता है। यही इनकी सबसे बड़ी पहचान है। ये लालू यादव पहले विधायक, एमपी और महापौर के इलेक्शन में भी अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। लेकिन हर बार हार का सामना करना पड़ा है। उनका नाम बिहार के लोगों के लिए नया नहीं है।
बोलने का तरीका हूबहू लालू प्रसाद यादव जैसा
ये लालू यादव पारिवारिक तौर पर भी हूबहू लालू प्रसाद यादव की तरह हैं। आपको बता दें कि लालू प्रसाद यादव की 7 बेटियां और 2 बेटे हैं। ठीक इसी तरह ये लालू यादव भी 5 बेटियों और 2 बेटों के पिता हैं। इनका बोलने का स्टाइल भी एकदम बिहार के पूर्व सीएम जैसा है। बार-बार चुनाव हारने के बाद भी इन लालू यादव का हौसला सातवें आसमान पर है। ये दोबारा ताकत से चुनाव मैदान में उतर जाते हैं। पूछने पर जवाब देते हैं कि जब तक इलेक्शन में जीत हासिल नहीं करेंगे, लड़ते रहेंगे। क्योंकि भारत में चुनाव को लेकर कोई उम्र फिक्स नहीं है।
यह भी पढ़ें: ‘कोरोना वैक्सीन के कारण हार्ट अटैक से जा रही युवाओं की जान’…RJD MLA का अजीबोगरीब बयान
रोहिणी आचार्य लालू प्रसाद यादव की छोटी बेटी हैं। जिनको इस बार आरजेडी ने बिहार की सारण सीट से लोकसभा उम्मीदवार को तौर पर उतारा है। वे अपने पिता को किडनी दान कर चर्चा में आई थीं। 2022 में पिता को किडनी दान की थी। उनके चुनाव में उतरने पर बीजेपी लगातार लालू यादव पर परिवारवाद को बढ़ावा देने के आरोप लगाती रही है।
संबंधित खबरें
प्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
3 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
4 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
5 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
5 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
6 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
8 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
10 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
12 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines