विधानसभा चुनाव के बीच राजद ने अपने ही पार्टी के नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की है. राजद ने अपने 27 नेताओं पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में कार्रवाई की है. इन सभी नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. सभी 27 नेताओं को पार्टी से निष्काषित कर दिया गया है.
जिन लोगों पर पार्टी की तरफ से एक्शन लिया गया है, उसमें कई विधायक, पूर्व विधायक समेत कई पदाधिकारी शामिल हैं. राजद की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने पत्र जारी कर इन नेताओं को पार्टी से 6 साल के लिए बाहर का रास्ता दिखाया है .
जिन लोगों पर पार्टी ने एक्शन लिया है उसमें परसा विधायक छोटेलाल राय, महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष रहीं रितु जायसवाल, विधायक मोहम्मद कामरान और पूर्व विधायक राम प्रकाश महतो, अनिल साहनी, सरोज यादव और अनिल यादव समेत कुल 27 नेता शामिल हैं. इन पर पार्टी अनुशासन भंग करने और प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों का समर्थन करने के आरोप में छह साल के लिए निष्कासित किया गया है.
क्यों लिया गया एक्शन?
बता दें कि महिला शाखा की प्रमुख रहीं रितु जायसवाल पर एक्शन लिया, क्योंकि वह निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रही हैं. हालांकि राजद की तरफ से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे की बहू स्मिता पूर्वे को टिकट दिया गया है. इसके साथ ही नवादा के गोविंदपुर से मौजूदा विधायक मोहम्मद कामरान को भी पार्टी से निकाल दिया गया है, उन्होंने भी राजद की आधिकारिक उम्मीदवार और पूर्व विधायक कौशल यादव की पत्नी पूर्णिमा यादव के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया था.
यह भी पढ़ें: ‘तेजस्वी यादव को हैसियत का अंदाजा नहीं’, वक्फ बिल पर दिए बयान पर केंद्रीय मंत्री का पलटवार
इससे पहले JDU ने भी 16 नेताओं पर एक्शन लिया था और उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया था. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जद (यू) ने एक मौजूदा विधायक और दो पूर्व मंत्रियों सहित 16 नेताओं को निष्कासित कर दिया. पार्टी से बाहर निकाले गए लोगों में भागलपुर जिले के गोपालपुर से वर्तमान विधायक नरेन्द्र नीरज उर्फ गोपाल मंडल भी शामिल हैं. मंडल ने हाल ही में पटना में मुख्यमंत्री आवास के सामने धरना दिया था जब उन्हें पता चला कि पार्टी उन्हें उम्मीदवारों की सूची से हटाने जा रही है.
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
15 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
17 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
20 hrs ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
22 hrs agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
23 hrs agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
23 hrs agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
23 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines