गणेश प्रसाद, औरंगाबाद : सत्ता में भागीदार बन सत्ता सुख भोग रही राष्ट्रीय जनता दल के एक नेता के खिलाफ औरंगाबाद की पुलिस अब फुल एक्शन में है। पुलिस आरजेडी नेता के पीछे हाथ धोकर पड़ी है। नेता को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस विभिन्न संदिग्ध ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। मामला मदनपुर प्रखंड के वार निवासी राजद के सीनियर लीडर मुरारी सोनी से जुड़ा है।
और पढ़िए –जोशीमठ मामले में दिल्ली हाई कोर्ट में दायर की गई जनहित याचिका, संयुक्त समिति गठित करने की मांग
लाइसेंसी पिस्टल से की हवाई फायरिंग
आरोप है कि सोनी ने सत्ताधारी दल से जुड़े होने के हनक में पिछले साल 22 दिसम्बर को बकाया को लेकर विवाद होने पर शिवगंज निवासी ईंट भट्ठा संचालक अमरजीत मेहता पर लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायरिंग की थी। जो वही पास में छ्त पर खडे़ लोजपा रामविलास के व्यवसाय प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष संतोष साव उर्फ कारू के बेटे रितेश राज (18वर्ष) को जा लगी। गोली लगने से लोजपा रामविलास नेता का पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया था।
ठिकानों पर पुलिस कर रही छापेमारी
हादसे के बाद से घायल युवक मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया में भर्ती है और इलाज चल रहा है। इसी मामले में राजद नेता मुरारी सोनी घटना के बाद से फरार है। मामले में सोनी के खिलाफ मदनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद से पुलिस राजद नेता को गिरफ्तार करने के लिए विभिन्न संदिग्ध ठिकानो पर लगातार छापेमारी कर रही है।
घर के बाहर पुलिस ने चिपकाया नोटिस
इसी मामले में अदालती आदेश पर मदनपुर पुलिस ने राजद नेता के आवास पर रविवार को नोटिस चिपकाया है। नोटिस के माध्यम से पुलिस ने राजद नेता को सरेंडर करने की सख्त चेतावनी दी है। मदनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुरारी सोनी के घर पर पुलिस ने नोटिस चिपकाया है। कहा कि पुलिस मुरारी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस संदिग्ध ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। नोटिस के बावजूद सोनी के सरेंडर नही करने पर सख्त कार्रवाई करेगी।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
चिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
5 hrs agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
6 hrs agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
13 hrs agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
3 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
5 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
6 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
6 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
6 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
7 days agoसम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों के पोषण और शिक्षा पर जोर
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines