Live Updates
22:42 (IST) 14 Nov 2025
Raniganj (SC) Election Result 2025 LIVE: रानीगंज सीट पर आरजेडी के अविनाश मंगलम जीते

रानीगंज सीट पर इस बार राजद के अविनाश मंगलम ने 8530 वोटों से जीत हासिल कर ली है. उन्होंने जदयू के अचमित ऋषिदेव को हराया है. इस सीट पर अविनाश को कुल 111590 वोट मिले हैं.

22:41 (IST) 14 Nov 2025
Raniganj (SC) Election Result 2025 LIVE: रानीगंज सीट पर JD(U) के अचमित ऋषिदेव हारे

बिहार की रानीगंज विधानसभा सीट पर चुनावी नतीजे सामने आ चुके हैं. JD(U) का गढ़ माने जाने वाली इस सीट को आरजेडी ने जीत लिया है. पिछली दो बार से इस पर जदयू के उम्मीदवार इस पर जीत हासिल कर रहे थे. इस सीट से जदयू के अचमित ऋषिदेव दूसरी बार चुनावी मैदान में थे. उन्हें कुल 103060 वोट मिले हैं.

14:26 (IST) 14 Nov 2025
Raniganj (SC) Election Result 2025 LIVE: रानीगंज सीट पर RJD के अविनाश मंगलम 11571 वोटों से आगे

रानीगंज सीट पर अविनाश मंगलम लीड कर रहे हैं. पहले JD(U) के अचमित आगे थे. लेकिन, अब इस सीट पर आरजेडी के अविनाश ने 11571 वोटों से बढ़त बना रखी है.

12:24 (IST) 14 Nov 2025
Raniganj (SC) Election Result 2025 LIVE: रानीगंज सीट पर JD(U) के अचमित ऋषिदेव पीछे

रानीगंज सीट पर शुरुआती रुझानों में JD(U) के अचमित ऋषिदेव आगे चल रहे थे. ऐसे में अब वह पीछे चल रहे हैं. राजद उम्मीदवार अविनाश मंगलम ने इस सीट पर बढ़त बना ली है.

11:19 (IST) 14 Nov 2025
Raniganj (SC) Election Result 2025 LIVE: रानीगंज सीट पर JD(U) के अचमित ऋषिदेव ने बनाई बढ़त

बिहार की 243 में से एक रानीगंज (एससी) विधानसभा का सीट क्रमांक 47 है. इस सीट पर सीधा मुकाबला JD(U) उम्मीदवार अचमित ऋषिदेव और राजद के अविनाश मंगलम के बीच है. शुरुआती रुझानों में JD(U) के अचमित लीड कर रहे हैं.

08:30 (IST) 14 Nov 2025
Raniganj (SC) Election Result 2025 LIVE: रानीगंज विधानसभा सीट पर मतों की गिनती शुरू

रानीगंज (एससी) विधानसभा सीट के चुनाव (Bihar Chunav Natije 2025) परिणाम आने शुरू हो गए हैं. इस सीट से JDU उम्मीदवार अचमित ऋषिदेव और राजद उम्मीदवार अविनाश मंगलम के बीच मुकाबला है, जो 2020 के चुनाव में भी आमने-सामने थे.

07:39 (IST) 14 Nov 2025
Raniganj (SC) Election Result 2025 LIVE: रानीगंज (एससी) विधानसभा सीट से 2020 के चुनावी आंकड़े

रानीगंज (एससी) विधानसभा सीट से साल 2020 के विधानसभा चुनाव में जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार अचमित ऋषिदेव जीते थे. उन्हें 81,901 वोट मिले थे और उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार अविनाश मंगलम को 2,304 वोटों से हराया था.

07:38 (IST) 14 Nov 2025
Raniganj (SC) Election Result 2025 LIVE: JD(U) के अचमित ऋषिदेव और RJD के अविनाश मंगलम के बीच होगी टक्कर

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के चुनावी नतीजों का दिन आज है. राज्य की रानीगंज सीट सुरक्षित है. इस पर JD(U) के अचमित ऋषिदेव और RJD के अविनाश मंगलम के बीच कड़ी टक्कर है.

Raniganj (SC) Election Result 2025 LIVE: बिहार की रानीगंज विधानसभा सीट पर चुनावी नतीजे सामने आ चुके हैं. JD(U) का गढ़ माने जाने वाली इस सीट को आरजेडी ने जीत लिया है. पिछली दो बार से इस पर जदयू के उम्मीदवार इस पर जीत हासिल कर रहे थे. ऐसे में इस बार राजद के अविनाश मंगलम ने 8530 वोटों से जीत हासिल कर ली है. जदयू के अचमित ऋषिदेव को हार का सामना करना पड़ा है. इस सीट पर अविनाश को कुल 111590 वोट और अचमित को 103060 वोट मिले हैं.

यहां पढ़ें बिहार की 243 सीटों के नतीजे

---विज्ञापन---

रानीगंज (एससी) विधानसभा सीट से उम्मीदवार

बता दें कि जनता दल (यूनाइटेड) ने रानीगंज (एससी) विधानसभा सीट से दोबारा अचमित ऋषिदेव पर भरोसा जताया था. वह इस सीट से दूसरी बार चुनाव लड़े थे. वहीं राष्ट्रीय जनता दल ने अविनाश मंगलम को टिकट दिया था. अचमित ऋषिदेव जीत के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे. वहीं अविनाश मंगलम को भी संभावित विजेता उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा था.

---विज्ञापन---

यहां पढ़ें: ECI Bihar Chunav Result 2025

रानीगंज (एससी) विधानसभा सीट से 2020 के चुनावी आंकड़े

बता दें कि रानीगंज (एससी) विधानसभा सीट से साल 2020 के विधानसभा चुनाव में जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार अचमित ऋषिदेव जीते थे. उन्हें 81,901 वोट मिले थे और उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार अविनाश मंगलम को 2,304 वोटों से हराया था. राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार अविनाश मंगलम को उस चुनाव में 79,597 वोट मिले थे, रानीगंज सीट पर 2020 विधानसभा चुनाव तक 3,36,020 रजिस्टर्ड वोटर्स दर्ज थे।

उम्मीदवार का नामपार्टी का नामकितने मिले वोट
अचमित ऋषिदेवजनता दल (यूनाइटेड)81,901
अविनाश मंगलमराष्ट्रीय जनता दल (राजद)79597

रानीगंज (एससी) विधानसभा सीट से 2015 के चुनावी आंकड़े

भाजपा लगातार तीन कार्यकाल तक यहां काबिज रही, लेकिन 2015 के चुनाव में जदयू से 14,930 मतों के अंतर से हार गई. जदयू के उम्मीदवार अचमित ऋषिदेव को 77717 वोट मिले, जबकि भाजपा के रामजी दास ऋषिदेव को 62787 वोट मिले। इससे पहले शुरुआती दौर की बात की जाए तो यहां पर कांग्रेस पार्टी ने 5 बार जीत हासिल की है। वहीं, BJP को भी यहां से तीन बार जीत मिल चुकी है। इसके अलावा, जदयू और जनता दल को भी 2-2 बार जी मिल चुकी है। जनता पार्टी और RJD के अलावा निर्दलीय उम्मीदवारों को भी जीत मिली है।

उम्मीदवार का नामपार्टी का नामकितने मिले वोट
अचमित ऋषिदेवजनता दल (यूनाइटेड)77717
रामजी दास ऋषिदेवभाजपा62787