Who is JDU Rajya Sabha Candidate Sanjay Kumar Jha : देश में 27 फरवरी को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की ओर से उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की जा रही है। इसी क्रम में जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार से अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा की है। नीतीश कुमार के करीबी संजय कुमार झा राज्यसभा भेजे जाएंगे। कौन हैं संजय कुमार झा, जिन्हें जेडीयू ने राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित किया है।
जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने संजय कुमार को राज्यसभा चुनाव 2024 के लिए बिहार से पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया है। संजय कुमार झा, नीतीश कुमार के करीबी माने जाते हैं। वे बिहार सरकार में पूर्व मंत्री रह चुके हैं। संजय कुमार झा वर्तमान में जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव हैं।
यह भी पढे़ं :Ram Mandir अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से जुड़े वो 5 सवाल, जिनके जवाब आप जानना चाहेंगे
कौन हैं संजय कुमार झा
जब सीएम नीतीश कुमार ने इंडिया गठबंधन से नाता तोड़ा था तब जेडीयू की ओर से संजय कुमार झा ने एनडीए से गठबंधन के लिए बीजेपी से बातचीत की थी। उन्होंने दोबारा भाजपा-जेडीयू को करीब लाने में अहम भूमिका निभाई थी। मधुबनी जिले के झंझारपुर के गांव अररिया के रहने वाले संजय कुमार झा ने दिल्ली की इंकलाबी नेहरू यूनिवर्सिटी से एमडी किया था।
यह भी पढे़ं : I.N.D.I.A. अलायंस में खरगे को मिली नई जिम्मेदारी, नीतीश कुमार ने ठुकराया पद, आखिर क्यों?
बीजेपी से राजनीतिक सफर की हुई थी शुरुआत
संजय कुमार झा के राजनीतिक सफर की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी (BJP) से हुई थी। उन्होंने पहले बीजेपी में कार्य किया और बाद में साल 2012 में उन्होंने जेडीयू का दामन थाम लिया। साल 2014 में संजय कुमार झा ने दरंभगा से लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद पार्टी ने उन्हें विधानपरिषद भेजा और फिर कैबिनेट मंत्री बनाए गए थे। वे ब्राह्मण के बड़े नेता माने जाते हैं।
संबंधित खबरें
बिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
59 mins agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
1 hr agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
10 hrs agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
2 days agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
2 days agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
2 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
4 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
4 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines