---विज्ञापन---

बिहार angle-right

कौन हैं संजय यादव और मनोज झा, जिन्हें RJD ने बनाया बिहार से राज्यसभा प्रत्याशी

Bihar rajya sabha candidate 2024: मनोज झा की राजद के तेजतर्रार और वरिष्ठ नेताओं में गिनती होती है। संजय बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आरजेडी से जुड़े थे।

---विज्ञापन---

Bihar rajya sabha candidate 2024: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) राजद ने बुधवार को राज्य सभा चुनावों के लिए अपने दो प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। सोशल मीडिया पर पार्टी ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनता दल की ओर से राज्यसभा उम्मीदवार संजय यादव और मनोज झा को बधाई। दोनों को पार्टी की तरफ से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया गया है। बता दें संजय यादव पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के नजदीक दोस्त हैं। वहीं, मनोज झा को दूसरी बार राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया गया है।

---विज्ञापन---

संजय यादव

राष्ट्रीय जनता दल से राज्यसभा के उम्मीदवार संजय यादव को तेजस्वी यादव के बेहद करीबी माना जाता है। संजय यादव क्रिकेट खेलने के समय से ही तेजस्वी यादव के दोस्त हैं। वर्ष 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव की पूरी रणनीति संजय यादव ने ही बनाई थी। संजय की स्कूली शिक्षा हरियाणा के महेंद्रगढ़ में हुई है। फिर उन्होंने दिल्ली से ग्रेजुएशन और फिर MBA किया है।

---विज्ञापन---

आईटी कंपनी में कई साल की है नौकरी, तेजस्वी के हैं खास

एमबीए के बाद उन्होंने कई साल एक आईटी कंपनी में जॉब की है। साल 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव से पहले वह आरजेडी से जुड़े थे। विधानसभा में सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार का जिम्मा उन्हीं के कंधों पर था। वर्तमान में वह तेजस्वी से जुडी राजनीतिक रणनीतियों की तमाम चीजों को देखते हैं। अगर सब कुछ सही रहा तो वह पहली बार किसी सदन के सदस्य बनेंगे।

मनोज झा

मनोज झा की राजद के तेजतर्रार और वरिष्ठ नेताओं में गिनती होती है। वह राजद के सुप्रीमो लालू यादव के बेहद करीब हैं। उन्हें दूसरी बार पार्टी ने राज्यसभा का प्रत्याशी घोषित किया है। अकसर राज्यसभा में मोदी सरकार पर उठाए सवालों और अपने दमदार भाषणों को लेकर वह सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरते हैं। मनोज झा को सर्वश्रेष्ठ सांसद का सम्मान मिल चुका है। वह तेजस्वी यादव के प्रमुख सलाहकार हैं। कई मौकों पर वह पार्टी से जुड़े फैसलों में अहम भूमिका निभाते नजर आते हैं। वह राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। वह पीएचडी हैं और दिल्ली के सामाजिक कार्य विश्वविद्यालय विभाग में प्रोफेसर रह चुके हैं। साल 1992 में उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से सामाजिक कार्य विभाग से एमए की थी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: कौन हैं संजय कुमार झा, जिन्हें JDU ने बिहार से बनाया राज्यसभा उम्मीदवार

First published on: Feb 14, 2024 05:54 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola