राजगीर खेल परिसर के निर्माण से बिहार को मिली नई पहचान, प्रदेश का पहला और देश का छठा खेल विश्वविद्यालय

बिहार के राजगीर में खेल परिसर-सह-खेल विश्वविद्यालय में इनडोर और आउटडोर खेलों की सुविधाएं विकसित की गई है। इसके चर्चे देख ही नहीं विदेशों में भी हो रहे हैं। हाल ही में यहां पर खेलो इंडिया यूथ के 5 खेल आयोजित किए गए थे।  

Bihar News

Bihar News

विज्ञापन

बिहार में भवन निर्माण विभाग द्वारा चरणबद्ध तरीके से राजगीर में खेल परिसर-सह-खेल विश्वविद्यालय में इनडोर और आउटडोर खेलों की सुविधाएं विकसित की गई हैं। यहां बिहार का पहला और देश का छठा खेल विश्वविद्यालय भी है। हाल ही में बिहार को खेलों की दुनिया में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है।

राजगीर खेल परिसर में कुश्ती, भारोत्तोलन, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, तीरंदाजी, शूटिंग, कबड्डी, जूडो, तायक्वोंडो, बॉक्सिंग, क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, वॉलीबॉल, साइकिलिंग, एथलेटिक्स ट्रैक, शॉटपुट, लम्बी कूद, ट्रिपल जंप, पोल वॉल्ट, सेपक टकरा और तैराकी  समेत 33 तरह के इनडोर और आउटडोर खेल  शामिल हैं। हॉकी खिलाड़ियों के प्रैक्टिस के लिए एक हॉकी प्रैक्टिस टर्फ का भी निर्माण किया गया है।

Advertisment

खेल विश्वविद्यालय में की कई ये व्यवस्था

परिसर में एक आधुनिक शैक्षणिक भवन (G+2) बनाया गया है, जिसमें बिहार खेल विश्वविद्यालय का कार्यालय, पदाधिकारियों के लिए कार्यालय और 242 क्षमता वाला एक ऑडिटोरियम शामिल हैं। खिलाड़ियों के लिए 149 कमरों वाला बालक छात्रावास (G+4), 78 कमरों वाला बालिका छात्रावास (G+4), 100 क्षमता वाला ट्रांजिट हॉस्टल (G+4), प्रशिक्षकों के लिए आवास और 324 क्षमता वाला मेस भी निर्मित किया गया है। निदेशक, उप निदेशक और स्टाफ के लिए आवासीय सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। खिलाड़ियों के लिए खेल के दौरान लगी चोट के साथ साथ अन्य प्रकार के इलाज की भी व्यवस्था है।

तैयार हुआ शानदार खेल परिसर

भवन निर्माण विभाग के सचिव श्री कुमार रवि ने बताया कि राजगीर खेल परिसर विभाग की महत्वकांक्षी परियोजना है। एक ही परिसर में खेलों के मैदान के साथ-साथ प्रशिक्षण और अभ्यास की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मानकों को ध्यान में रखते हुए खेल मैदानों के निर्माण किए गए हैं। कोविड-19 महामारी और अन्य चुनौतियों के बावजूद विभाग के अधिकारियों और इंगिनीर्स ने समयबद्ध तरीके से इस शानदार खेल परिसर को तैयार किया।

खेलो इंडिया यूथ के 5 खेल हुए थे आयोजित

खेल परिसर में बनने वाले ज्यादातर खेल सुविधाओं का निर्माण पूरा कर लिया गया है। कई तरह के मल्टीपर्पज इंडोर हॉल का निर्माण किया गया है, जिसमें कई तरह के खेल आयोजित हो रहे हैं। हाल ही में इंडोर हॉल, बास्केटबॉल कोर्ट (28मीटरx15मीटर), हैंडबॉल कोर्ट(40 मीटर x 20 मीटर) , वॉलीबॉल कोर्ट (18 मीटर x 9 मीटर) और हॉकी प्रैक्टिस टर्फ का उद्घाटन किया गया। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के दौरान राजगीर खेल परिसर में पांच खेल आयोजित किए गए थे।

विज्ञापन

भवन निर्माण विभाग द्वारा खेल परिसर में निर्मित विश्व स्तरीय हॉकी टर्फ, ऑस्ट्रेलिया से आयातित एस्ट्रो-टर्फ और जर्मनी के ऑटोमेटेड स्प्रिंकलर सिस्टम से सुसज्जित है। इस टर्फ पर पिछले साल विमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का सफल आयोजन किया गया, जो इसकी अंतर्राष्ट्रीय क्षमता को दर्शाता है।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण

ऐतिहासिक नालंदा विश्वविद्यालय की वास्तुकला से प्रेरित इस परिसर का डिजाइन न केवल कार्यात्मक बल्कि अत्यंत मनोरम और सौंदर्यपूर्ण भी है। सचिव ने कहा कि ये परिसर किसी भी वैश्विक खेल आयोजन के लिए एक अच्छी जगह है। हमारा लक्ष्य बिहार के युवाओं को विश्व स्तरीय मंच प्रदान करना है। इस साल हॉकी टर्फ पर पुरुष एशिया कप 2025 खेला जाना है। खेल परिसर में निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है, जिसमें मुख्य रूप से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। 40,000 दर्शकों की क्षमता के इस क्रिकेट स्टेडियम में कार्य तेजी से प्रगति पर है, जिस जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ