लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ‘वोट चोरी’ और मतदाता सूची के विशष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ बिहार में ‘वोट अधिकार यात्रा’ शुरू करने जा रहे हैं। यह यात्रा 17 अगस्त से सासाराम से शुरू होगी। राहुल गांधी सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी साझा की है।
राहुल गांधी की 17 अगस्त से बिहार के सासाराम से शुरू हो रही वोट अधिकार यात्रा 1 सितंबर को पटना में जाकर समाप्त होगी। करीब 16 दिनों की इस यात्रा के दौरान राहुल के साथ महागठबंधन के सभी नेता समेत सैकड़ों लोगों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी करीब 1300 किलोमीटर पैदल चलकर 20 से ज्यादा जिलों का सफर करेंगे। यात्रा के दौरान राहुल जिलों में अपने कार्यकर्ताओं के यहां विश्राम भी करेंगे। राहुल लोगों को वोट का अधिकार बताते हुए उन्हें जागरूक करेंगे। साथ ही वोट चोरी के बारे में भी बताएंगे।
बिहार के इन जिलों से गुजरेगी यात्रा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी बिहार के मुंगेर, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, मधुबनी, दरभंगा, पश्चिमी चंपारण होते हुए पटना जाएंगे। इस दौरान वह 20 अगस्त, 25 अगस्त और 31 अगस्त को विश्राम लेंगे। उनके साथ राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता और महागठबंधन के सहयोगी तेजस्वी यादव और वामपंथी दलों के नेता भी होंगे। वैसे तो यात्रा 25 जिलों से शुरू होगी, लेकिन इनकी संख्या बढ़ भी सकती है।
ये भी पढ़ें: ‘पानी और खून एक साथ नहीं बहेगा…डायलॉग देने से कुछ नहीं होगा’, तेजस्वी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
लोकसभा चुनाव से पहले भी निकाली थी यात्रा
राहुल बिहार में रात्रि विश्राम करेंगे और लोगों से मिलेंगे। इस बीच, वह कई जगहों पर सभाएं भी करेंगे। राहुल गांधी का यह तीसरा दौरा होगा। इससे पहले, उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले ‘भारत जोड़ो यात्रा’ और ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ निकाली थी।
ये भी पढ़ें: ‘अगर ऐसा हुआ तो BJP को बुरी तरह हरा देंगे’, प्रशांत किशोर ने दिया बड़ा बयान
बिहार चुनाव से पहले बड़ा दाव
पहली यात्रा में राहुल कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल गए थे, जबकि दूसरी यात्रा पूर्वी से पश्चिमी राज्य की थी। इसका असर लोकसभा चुनाव में देखने को मिला और कांग्रेस कई राज्यों में सक्रिय हुई। बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव हैं, इसलिए इसे एक बड़ा दांव माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें: चिराग पासवान को हाथ जोड़कर दी नसीहत, राहुल गांधी पर साधा निशाना, हम प्रमुख मांझी ने साधा निशाना
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
1 day agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
1 day agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
1 day agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
1 day agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
2 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
2 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
2 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
3 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
3 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines