---विज्ञापन---

बिहार angle-right

चिराग पासवान को हाथ जोड़कर दी नसीहत, राहुल गांधी पर साधा निशाना, हम प्रमुख मांझी ने साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी शनिवार को मीडिया से बात करते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान गलत जगह अपना भविष्य तलाश रहे हैं। उनका भविष्य एनडीए में सुरक्षित है।

---खबर नीचे जारी है---

केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी ने बड़ा बयान दिया है। जीतन राम मांझी ने जहां चिराग पासवान को नसीहत दी। उन्होंने कहा कि चिराग का भविष्य में एनडीए में ही सुरक्षित है। वहीं उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पत्थर पर सिट पटकने से सिर्फ सिर फटेगा और कुछ हासिल नहीं होगा।

इंडिया गठबंधन में भविष्य तलाशने से कोई फायदा नहीं

केंद्रीय मंत्री ने चिराग पासवान को हाथ जोड़कर नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि चिराग बड़े आदमी हैं, लेकिन वो गलत जगह भविष्य तलाश रहे हैं। इंडिया गठबंधन में भविष्य तलाशने से कोई फायदा नहीं होगा। अगर दूसरी जगह भविष्य तलाशेंगे तो गर्दिश में पड़ जाएंगे। अच्छा रहेगा कि बिहार विधानसभा एनडीए के साथ मिलकर लड़ा जाए। जिससे विपक्ष को जोरदार तरीके से हराया जा सके।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी ‘वोट अधिकार यात्रा’ से देंगे विरोधियों को जवाब, 16 दिन में करेंगे 1300 किलोमीटर का सफर

राहुल गांधी पर साधा निशाना

जीतन राम मांझी ने राहुल गांधी की यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि बेवजह मामले को तूल दिया जा रहा है। इस यात्रा से विपक्ष को कुछ भी हासिल नहीं होने वाला है। जनता भी इन्हें जानती है। बिहार की जनता को पता है कि उन्हें आने वाले चुनाव में किसको वोट करना है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता आने वाले विधानसभा चुनाव राहुल गांधी को जवाब देगी।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें: ‘अगर ऐसा हुआ तो BJP को बुरी तरह हरा देंगे’, प्रशांत किशोर ने दिया बड़ा बयान

वोटर लिस्ट डिवीजन का किया समर्थन

उन्होंने वोटर लिस्ट डिवीजन का समर्थन करते हुए कहा कि जैसे तालाब का पानी बरसों रहने पर गंदा हो जाता है, वैसे ही वोटर लिस्ट में भी नाम सालों रहने पर गड़बड़ हो जाता है। बाहर चले गए या मर चुके लोगों के नाम हटना जरूरी है। यही सच है और गलत नामों का फायदा उठाने वाले ही शोर मचा रहे हैं।

---खबर नीचे जारी है---

पीएम मोदी ने लाल किले से सच कहा

मांझी ने प्रधानमंत्री मोदी का बचाव करते हुए कहा कि लाल किला से पीएम ने सही कहा, खून और पानी साथ-साथ नहीं बह सकते। आतंकवाद और सिंचाई दोनों एक साथ नहीं चलेंगे। हर भारतवासी को इस पर सोचना चाहिए।

First published on: Aug 16, 2025 10:30 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola