हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Bihar: राहुल गांधी के 'Hydrogen Bomb' बयान से मचा बवाल, BJP-RJD के बीच छिड़ी बहस

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा हाइड्रोजन बम वाले बयान के बाद बिहार की राजनीति में भूचाल आ गया है। इस बयान के बाद बीजेपी और आरजेडी आमने-सामने आ गए हैं। पढ़ें पटना से सौरव कुमार की रिपोर्ट…

विज्ञापन

पटना में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा हाइड्रोजन बम वाले बयान के बाद बिहार की राजनीति तेज हो गई है। राहुल गांधी ने कहा था कि अगर यह बम फूटा तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चेहरा दिखाने लायक नहीं बचेंगे। उनके बयान पर भाजपा नेताओं ने तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि कांग्रेस मंच से प्रधानमंत्री को अपमानित कर रही है।

BJP पर RJD का हमला

इधर, राजद सांसद सुरेंद्र यादव ने राहुल गांधी का बचाव करते हुए कहा कि राहुल केवल वही बात कहते हैं जिसमें दम होता है। उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि वोट चोरी से जनता अब जागरूक हो चुकी है और गांव-गांव में लोगों को सच्चाई मालूम है। सुरेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री की सभाओं में महिलाओं को 500 देकर बुलाया जाता है। तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री चेहरे पर चुप्पी को लेकर उन्होंने कहा कि यह गठबंधन का आंतरिक मामला है और चुनाव से पहले घोषणा कर दी जाएगी।

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह राहुल गांधी पर क्या बोले ?

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी के हाइड्रोजन बम वाले बयान का बचाव करते हुए कहा कि मीडिया को इंतजार करना चाहिए और देखना चाहिए कि राहुल गांधी किस संदर्भ में यह बात कर रहे हैं। उन्होंने मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा और जदयू भ्रष्टाचार पर बयान तो देती हैं, लेकिन उन्हीं की सरकार में भ्रष्ट अधिकारियों के घर से करोड़ों रुपये बरामद हो रहे हैं। दिग्विजय ने तंज कसा कि जहां-जहां डबल इंजन की सरकार है, वहां भ्रष्टाचार उनके लिए “शिष्टाचार” बन चुका है।

बिहार CM फेस को लेकर क्या बोले दिग्विजय सिंह

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और भ्रष्ट अधिकारियों का गठजोड़ बिजनेस पार्टनर की तरह काम कर रहा है। हर जिले में कमीशन एजेंटों को बहाल किया गया है, जो वसूली में लगे रहते हैं। बिहार में मुख्यमंत्री के चेहरे पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि जो दल बड़ा होगा, मुख्यमंत्री का चेहरा उसी का होगा। सब समय आने पर साफ हो जाएगा। वहीं, घुसपैठियों पर गृह मंत्रालय की कार्रवाई को लेकर उन्होंने सवाल उठाया कि जब अमित शाह खुद गृहमंत्री हैं तो यह बताना चाहिए कि देश में घुसपैठिए आए कैसे।

ये भी पढ़ें-  ‘मैं तो मोदी जी को नचाता हूं’, रात को मरीन ड्राइव पहुंचे तेजस्वी यादव, सड़क पर किया डांस

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें