'मैं तो मोदी जी को नचाता हूं', रात को मरीन ड्राइव पहुंचे तेजस्वी यादव, सड़क पर किया डांस

बिहार राजद नेता तेजस्वी यादव का एक वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें वह कुछ युवाओं के साथ में पटना के मरीन ड्राइव पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो को तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Tejashwi yadav

पटना की सड़क पर डांस करते तेजस्वी यादव

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कई युवकों संग सड़क पर डांस कर रहे हैं। वीडियो को तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्य ने शेयर किया है। बताया जा रहा है कि रात को तेजस्वी यादव पटना के मरीन ड्राइव पहुंचे थे, जहां उन्होंने युवकों के संग ऋतिक रोशन स्टाइल में डांस किया। वीडियो में उन्होंने कहा कि मैं तो मोदी जी को भी नचाता हूं।

रोहिणी आचार्य ने एक के बाद एक कई वीडियो शेयर किए हैं। वीडियो में तेजस्वी यादव डांस करते, युवाओं से बातचीत करते और मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। रोहिणी आचार्य ने एक वीडियो शेयर कर लिखा है कि दिल तो बच्चा ही है जी, मस्ती टाइम, पटना मरीन ड्राइव।

एक अन्य वीडियो शेयर कर लिखा रोहिणी ने लिखा कि सबसे कीमती है चेहरे की प्यारी सी मुस्कान, भांजा है अपने मामा जी की जान!

बता दें कि तेजस्वी यादव वोटर अधिकार यात्रा में शामिल थे, यह यात्रा हाल ही में खत्म हुई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ राजद के तेजस्वी यादव भी शामिल थे। इस दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार की धरती लोकतंत्र की जननी है। केवल दो भाजपाई लोग चुनाव आयोग से मिलकर लोकतंत्र को खत्म करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोगों का दिमाग घुटनों में है, फैक्ट्री गुजरात में लगाएंगे और वोट बिहार में चाहिए।

इनता ही नहीं, तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में डबल इंजन का मतलब एक इंजन अपराध का और दूसरा भ्रष्टाचार का है। उन्होंने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि एक इंजीनियर को 100 करोड़ रुपए मिल रहे हैं। मोदी जी हम पर मुकदमा करवाते हैं, इस भ्रष्टाचार के खेल को बिहार की जनता पहचान चुकी है। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि नीतीश सरकार तो हमारी नकल कर रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ