Pappu Yadav Purnia Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बिहार में महागठबंधन के बीच सीटों का बंटवारा हो गया। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) 26 और कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सीट शेयरिंग के तहत पूर्णिया सीट आरजेटी को मिली है, जहां से उसने बीमा भारती को प्रत्याशी बनाया है, जबकि यहां से पप्पू यादव चुनाव लड़ना चाहते हैं। अब खबर आ रही है कि पप्पू यादव 2 अप्रैल को नामांकन दाखिल करेंगे। हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वे कांग्रेस के सिंबल पर लड़ेंगे या निर्दलीय चुनावी मैदान में ताल ठोंकेंगे। फिलहाल, इससे महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है।
2 अप्रैल को 10 बजे नामांकन करेंगे पप्पू यादव
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पूर्णिया से राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव दो अप्रैल को 10 बजे समाहरणालय में नामांकन करेंगे। इस दौरान लोगों से आग्रह किया गया है कि उन्नत और समृद्ध पूर्णिया बनाने के लिए पप्पू यादव को नामांकन कार्यक्रम के दौरान पहुंच कर अपना आशीर्वाद दें। हालांकि, इससे पहले पप्पू यादव ने कहा था कि वे 4 अप्रैल को कांग्रेस के सिंबल पर पूर्णिया से नामांकन करेंगे।
20 मार्च को कांग्रेस में शामिल हुए थे पप्पू यादव
बता दें कि पप्पू यादव ने 20 मार्च को अपनी जन अधिकार पार्टी का कांग्रेस में विलय किया था। उन्हें उम्मीद थी कि पार्टी उन्हें पूर्णिया से उम्मीदवार बनाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सीटों के बंटवारे के बाद यह सीट राजद के हिस्से में आ गई और उसने यहां से बीमा भारती को प्रत्याशी बनाया है।
यह भी पढ़ें: पत्थर तोड़ने वाली महिला कौन?, जो गया से जीतकर पहुंची थीं संसद, बेटे का कटा टिकट
‘सुसाइड कर लेंगे, लेकिन पूर्णिया नहीं छोड़ेंगे’
पप्पू यादव ने पूर्णिया से चुनाव लड़ने की अपनी इच्छा को कई बार जाहिर किया था। उन्होंने कहा था कि वह सुसाइ़ड कर लेंगे, लेकिन पूर्णिया को किसी भी हाल में छोड़कर नहीं जाएंगे। वह जनता के आदेश को मानेंगे। जनता जो कहेगी, वो करेंगे।
पूर्णिया से तीन बार सांसद रहे पप्पू यादव
पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र से पप्पू यादव तीन बार, जबकि मधेपुरा सीट से दो बार सांसद चुने गए। वे इस बार पूर्णिया से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन आरजेडी ने यहां से बीमा भारती को प्रत्याशी बना दिया है। ऐसे में उनके चुनाव लड़ने से महागठबंधन को तगड़ा झटका लगेगा।
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
22 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
1 day agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 day agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
1 day agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
1 day agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
3 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines