हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'हमें उठाता है, बाथरूम तक करता है पीछा', अब बिहार में प्रिंसिपल के खिलाफ POCSO के तहत केस दर्ज

मामले की गंभीरता को देखते हुए नवादा के पुलिस अधीक्षक ने जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है. पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और सामने आने वाले फैक्ट्स के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
गिरफ्तार प्रिंसिपल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. (Photo: Viral Video)

बिहार के जमुई में नाबालिग लड़की से छोड़छाड़ का मामला सामने आने से हड़कंप मचा हुआ है, इस बीच प्रदेश के एक सरकारी स्कूल की छात्राओं ने भी प्रिंसिपल के खिलाफ गंभीर आरोप लगाया है. मामला नवादा सदर प्रखंड के आनंदपुरा स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय से सामने आया है. कक्षा 8 की कुछ छात्राओं ने स्कूल के 52 वर्षीय प्रिंसिपल महेश प्रसाद यादव पर कथित तौर पर अनुचित व्यवहार और छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए हैं. छात्राओं का दावा है कि महेश उन्हें गोद में उठाता था, गाल छूता था और जब वो बाथरूम जाती थीं तो उनके पीछे पहुंचकर अंदर झांकने की कोशिश करता था.

पुलिस ने प्रिंसिपल को किया गिरफ्तार

छात्राओं की शिकायत सामने आने के बाद अभिभावकों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया. बड़ी संख्या में लोग स्कूल परिसर में पहुंच गए और प्रिंसिपल महेश प्रसाद के खिलाफ विरोध जताया. स्थिति को संभालने के लिए नगर थाना पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची. पुलिस के मुताबिक, 18 सितंबर को महिला पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में एक टीम स्कूल पहुंची थी. टीम ने छात्राओं के बयान दर्ज किए और स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली. छात्राओं की शिकायत के आधार पर पुलिस ने महेश प्रसाद यादव को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया.

यह भी पढ़ें: ‘ऐसा अपराधी बख्शा नहीं जाएगा’, जमुई मामले पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- क्रिमिनल्स की कोई जाति नहीं होती

विज्ञापन

पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

नगर थाना के SHO उमाशंकर सिंह ने बताया कि छात्राओं की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है. मामले में छेड़छाड़ और गलत नीयत से छूने के आरोपों के तहत कार्रवाई की गई है. पुलिस ने पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की संबंधित धाराएं भी लगाई हैं. पुलिस ने छात्राओं को महिला पुलिस अधिकारी की निगरानी में मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा. जांच के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां उनके बयान दर्ज कराए गए.

जांच के लिए SIT गठित

मामले की गंभीरता को देखते हुए नवादा के पुलिस अधीक्षक ने जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है. पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और सामने आने वाले फैक्ट्स के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. गिरफ्तार प्रिंसिपल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: जमुई छेड़छाड़ मामले में मुख्य आरोपी समेत 2 का एनकाउंटर, पुलिस ने पैरों में मारी गोली

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola