हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सीमांचल में जमीन तलाश रहे प्रशांत किशोर, मुस्लिम वोटर्स पर नजर, इफ्तार पार्टी में शामिल होकर कही ये बात

बिहार के अररिया जिले के पलासी में प्रशांत किशोर ने इफ्तार पार्टी आयोजन किया। यहां उन्होंने सीएम नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है।

विज्ञापन

अरुण कुमार

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य की सभी राजनीतिक पार्टियां कमर कस तैयारियों में जुटी हुई हैं। एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने के साथ-साथ पार्टियां वोटर्स को लुभाने का भी काम कर रही हैं। कुछ समय पहले RJD की तरफ से मुस्लिम वोटर को लुभाने के लिए इफ्तार दावत का आयोजन किया गया था। वहीं इस बीच सीमांचल में जमीन तलाश रहे जन स्वराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर ने भी बीते दिन मुस्लिम वोटर को लुभाने के लिए अररिया के पलासी के बटुरबाड़ी के कर्बला मैदान में लोगों को इफ्तार पार्टी दी।

इस पार्टी में प्रशांत किशोर जालीदार टोपी पहनकर शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव और वक्फ बोर्ड को लेकर एक बड़ी बात कही है। प्रशांत किशोर ने इस पार्टी में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला।

विज्ञापन

नीतीश कुमार का राजनीतिक खात्मा

प्रशांत किशोर ने वक्फ संशोधन कानून को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार अगर चाह लें तो वक्फ बिल पर ब्रेक लग सकता है। मुस्लिमों को विश्वास में लेकर ही किसी बिल को लागू करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्रवाद की राजनीति करना हमारा लक्ष्य नहीं है। हम सम्पूर्ण बिहार की राजनीति करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का राजनीतिक खात्मा हो चुका है। अब बस 4-5 महीने रह गए हैं। नीतीश कुमार ने जो कुछ इज्जत कमाई थी, वो अपने हाथों से ही गंवा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: धीरेंद्र शास्त्री ने की मुजफ्फरनगर का नाम बदलने की मांग, जानिए मेरठ के ड्रम कांड पर क्या बोले बाबा बागेश्वर

विज्ञापन

लक्ष्मी के पुजारी हैं तेजस्वी

इनता ही नहीं, प्रशांत किशोर ने कहा कि तेजस्वी यादव बालू माफिया और शराब माफिया के पैसे से अपनी पार्टी चलाते हैं। वहीं, हम लोगों से मदद लेकर पार्टी चलाते हैं। हम तेजस्वी यादव से बिल्कुल अलग हैं क्योंकि हम किसी विधायक के बेटे नहीं हैं और न ही हम लक्ष्मी के पुजारी हैं। तेजस्वी मां लक्ष्मी के पुजारी हैं और मैं सरस्वती का पुजारी हूं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola