धीरेंद्र शास्त्री ने की मुजफ्फरनगर का नाम बदलने की मांग, जानिए मेरठ के ड्रम कांड पर क्या बोले बाबा बागेश्वर

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री पहुंचे। यहां उन्होंने मुजफ्फरनगर के नाम बदलने को लेकर कहा कि इसका नाम मां भगवती पर रखा जाना चाहिए।

Bageshwar Baba
विज्ञापन

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री एक बार फिर से अपने बयान को सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले का नाम बदलने की बात कही है। दरअसल, बाबा बागेश्वर शनिवार शाम को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे। यहां कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए बाबा बागेश्वर ने कहा कि मुजफ्फरनगर का नाम बदलकर मां भगवती आदि शक्ति के नाम पर रखा जाना चाहिए।

विज्ञापन

मुजफ्फरनगर का नाम

मुजफ्फरनगर का नाम बदलकर लक्ष्मी नगर किए जाने की मांग पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि भारत के 100 करोड़ हिंदुओं को हिन्दू राष्ट्र चाहिए। मुजफ्फरनगर का नाम बिल्कुल बदलना चाहिए और मां भगवती आदिशक्ति श्री लक्ष्मी माता के पर जिले का नाम होना चाहिए। हम मुजफ्फरनगर के लोगों से प्रार्थना करते हैं कि मुजफ्फरनगर का नाम बदलकर लक्ष्मी नगर रखे जाने के संकल्प को लेकर इस बार के हनुमान जन्मोत्सव पर यात्रा निकाल लें। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि औरंगजेब देश को तोड़ने वाला है, बाबर और मुगलों की एक भी औलाद का नामोनिशान भारत में नहीं रहना चाहिए।

इस दौरान उन्होंने बताया कि कथा वाचकों और व्यास महिमा परंपरा के सबसे प्रसिद्ध शुक्रताल तीर्थ यहीं पर है। उन्होंने कहा कि भविष्य में वह भी वहां कथा सुनने वाले हैं।

विज्ञापन

मेरठ का ब्लू ड्रम

इस दौरान मेरठ में सौरभ राजपूत हत्याकांड पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि मेरठ का ब्लू ड्रम बड़ा फेमस हुआ है। जहां बरसात नहीं होती, वहां के फसले खराब हो जाती हैं और जहां संस्कार नहीं रहते, वहां की नस्ल खराब हो जाती है। धीरेंद्र शास्त्री की मानें तो टीवी सीरियलों के कारण बिगड़ैल औलाद पैदा हो रही है। इसी वजह से यह कांड बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर बच्चों को सफलता पानी है, तो नशा, नींद और नारी से दूर रहना होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ