Prashant Kishore said statement: I.N.D.I.A. गुट की आज होने वाली बैठक में प्रधानमंत्री के पद के लिए जेडीयू के नेता नीतीश कुमार के नाम का राग अलाप रहे हैं और वही बिहार कांग्रेस के नेता इस मांग पर तंज कस रहे हैं। इन सबके बीच, मंगलवार को जब पत्रकारों ने जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर से इस बारे में पूछा तो उन्होंने पूरी पोल खोलकर रख दिया।
प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार के पार्टियों की क्या भूमिका हो सकती है, ये तो अपने मुंह मियां मिट्ठू बन रहे हैं। बिहार के नेताओं को I.N.D.I.A. गुट में कौन पूछ रहा है? हमको तो नहीं लग रहा है कि देश की राजनीति में कोई नीतीश कुमार को पूछ रहा है। प्रशांत किशोर ने कहा कि पहले आप गठबंधन बनाएंगे, चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे उसके बाद प्रधानमंत्री पद की बात होगी।
यह भी पढ़े: मनाने जा रहे हैं नए साल का जश्न तो पढ़ लें लखनऊ पुलिस का फरमान
सांसद जीते नहीं है और मुख्यमंत्री के कयास लगा रहे
बिहार में बड़बोलापन यहां के राजनीतिक जीवन की सच्चाई है। R.J.D पर तंज कसते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि जिस पार्टी के लोकसभा में जीरो सांसद हैं और वो बता रहे हैं कि देश का प्रधानमंत्री कौन होगा। इसे बड़बोलापन नहीं कहेंगे तो क्या कहेंगे। भाई! आपको पूछ कौन रहा है? प्रधानमंत्री कौन बनेगा ये तय तो वो पार्टियां कर सकती हैं जिनके सांसद जीतकर आते हैं। आपके सांसद जीते है क्या जो आप कह रहे हैं कि प्रधानमंत्री कौन होगा? ये तो ऐसे हुआ कि हम यहां से बैठकर कहें कि अमेरिका का राष्ट्रपति कौन होगा? ये तो आपकी मानसिकता को दिखाता है कि आपको न किसी बात की समझ है और न ही सोच है और बेवजह की बात किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़े: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवा सिख सम्मेलन को किया संबोधित
नेतृत्व कांग्रेस के पास ही रहना चाहिए: प्रशांत किशोर
दरभंगा के ताराडीह प्रखंड में पत्रकार वार्ता के दौरान प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि जहां तक बात I.N.D.I.A. गुट में प्रधानमंत्री पद के चर्चा हो रही है। अभी तो I.N.D.I.A. गुट की तीन चार बैठकें ही हुई हैं। अभी कोई कार्यक्रम तय नहीं हुआ, सीट एडजस्टमेंट तय नहीं हुआ। यही नहीं पता है कि गठबंधन में शामिल पार्टियां चुनाव कैसे लड़ेंगी, तो रस्साकशी क्या होगी? ये तो कॉमनसेंस की बात है कि I.N.D.I.A. गुट में सबसे बड़ा दल कांग्रेस है, तो स्वाभाविक तौर पर I.N.D.I.A. गुट का नेतृत्व भी कांग्रेस के पास रहेगा।
आप चाहे जितना हल्ला मचा लीजिए कांग्रेस को छोड़कर कोई दूसरा दल कैसे I.N.D.I.A. गुट का नेतृत्व करने लगेगा? मान लीजिए कि कांग्रेस छोड़ भी दे तो दूसरा बड़ा दल टीएमसी है और वो भी छोड़ देगी तो तीसरा बड़ा दल डीएमके है। बिहार के दलों का तो I.N.D.I.A. गुट में क्या है, बिहार में तो 40 में से 39 सांसद एनडीए गठबंधन के जीते हुए हैं।
संबंधित खबरें
BJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
14 hrs agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
4 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
5 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
6 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
6 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
6 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
9 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
11 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines