मानने जा रहे हैं नए साल का जश्न तो पढ़ लें लखनऊ पुलिस का फरमान

Lucknow Police Gave Instructions: अगर आप क्रिसमस और नए साल पर क्लब, पब में कार्यक्रम आयोजन कर रहे हैं तो लखनऊ पुलिस के ये नियम पढ़ ले।

image - 2023-12-18T184416.892

Lucknow Police Gave Instructions:  लखनऊ पुलिस ने आने वाले कार्यक्रमों के क्रिसमस और नए साल पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की सुरक्षा को लेकर अभी से आदेश जारी कर दिए है। इन दिनों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के आयोजन की अनुमति के लिए जिला प्रशासन से मंजूरी लेना अनिवार्य होगी। रिजॉर्ट, पब, रेस्टोरेंट, और पार्क में होने वाले कार्यक्रमों के लिए आवश्यक अनुमति का आवेदन करना होगा। इन स्थानों के संचालकों को भी प्रशासन की तरफ से जानकारी दे दी गई है। यदि आप भी नए साल और क्रिसमस पर पार्टी करने का करने का सोच रहे हैं तो अभी से आवेदन कर दें।

विज्ञापन

अनुमति के बिना कार्यक्रम करने को मनाही

लखनऊ पुलिस ने कहा कि यदि बिना अनुमति के किसी ने भी कोई भी कार्यक्रम का आयोजित किया या इस प्रकार की कोई भी सूचना मिलती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। और इस पर जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के बगैर कार्यक्रम करने वालों के खिलाफ कारावास और जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

विज्ञापन

आवेदन करने की अंतिम तिथी 

लखनऊ पुलिस ने आवेदन करने की अंतिम तिथि भी घोषित कर दी है। इसकी अंतिम तिथि  20 दिसंबर है। इसके बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नही किया जाएगा। और यह ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किया जा सकता है। इस समय तक सभी संचालकों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन करना होगा।

विज्ञापन

जनता की सुरक्षा के लिए बनाए गए नियम

यह नए निर्देशों के साथ आने वाले कार्यक्रमों की निगरानी में सुनिश्चित करने का प्रयास है, जिससे सभी आयोजन नियमों और विधियों के अनुसार हो सकें। यह नियम आम जनता की सुरक्षा को देखते हुए बनाए गए है। इससे स्थानीय लोग बिना किसी परेशानी के कार्यक्रमों का आनंद ले सकेंगे। साथ ही इससे स्थानीय व्यापारियों को भी इसका लाभ मिलेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ