Patna Police Raid on I-PAC Office: बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में भूख हड़ताल पर बैठे प्रशांत किशोर को सोमवार सुबह 4 बजे पटना पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। पटना सिविल कोर्ट में उन्हें एसडीजेएम आरती उपाध्याय की कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई। इससे पहले गिरफ्तारी का विरोध कर रहे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस बीच खबर है कि पटना में पुलिस ने प्रशांत किशोर के I-PAC कंपनी के ऑफिस पर छापा मारा है। इस दौरान पुलिस ने कंपनी के कर्मचारियों से पूछताछ भी की।
मामले में पटना के डीएम चंद्रशेखर ने मीडिया को बताया कि प्रशांत और उनके समर्थक गांधी मैदान पर धरना दे रहे थे। इस जगह पर धरना देने की इजाजत नहीं थी। प्रशांत किशोर को पुलिस एंबुलेंस में लेकर गई। हालांकि इस दौरान प्रशांत इलाज कराने से मना कर दिया। इसके बाद फतुहा कम्युनिटी सेंटर में उनका चेकअप कराया गया।
इस मामले पर अब राजनीति भी गरमा गई है। AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने सोमवार को पत्रकार वार्ता कर कहा कि प्रशांत किशोर को थप्पड़ मारे जाने की बात सामने आ रही है, अगर ऐसा किया गया है तो यह बहुत ही गलत बात है। यह थप्पड़ प्रशांत किशोर को नहीं, बल्कि लोकतंत्र को मारा गया है।
ये भी पढ़ेंः बिहार में भीषण ठंड का कहर, इन जिलों के DM ने बंद किए स्कूल; कब तक शुरू होगी पढ़ाई
बिहार सरकार भुगतेगी खामियाजा
ईमान यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा इसका खामियाजा बिहार सरकार को भुगतना पड़ेगा। नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा लोकतंत्र में आंदोलन करने की सबको छूट है, क्या सरकार गंगा जल से धुली हुई है? उन्होंने कहा कि बीपीएससी के चेयरमैन पर खुद कई आरोप लगे हुए हैं, सरकार दमनकारी नीति अपना रही है, इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीपीएससी अभ्यर्थी जिनके कंधे पर कल बिहार की व्यवस्था होगी, उनके साथ ये अन्याय नहीं होना चाहिए। ईमान ने कहा छात्रों की मांग पर फिर से परीक्षा कराई जानी चाहिए।
AIMIM प्रमुख ने कहा परीक्षा को लेकर जो भी लड़ाई अभ्यर्थियों और राजनैतिक दलों के द्वारा लड़ी जा रही है, उसका वो पूरी तरह समर्थन करते हैं। ईमान ने कहा कि बिहार में सरकार पूरी तरह फेल है और अफसर शाही हावी है। उन्होंने राज्य सरकार पर डंडे के बल पर सरकार चलाने का आरोप लगाया है।
ये भी पढ़ेंः BPSC Protest: प्रशांत किशोर को जमानत मिली, 7 जनवरी को हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करेंगे PK
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
1 day agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
1 day agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
2 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
3 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
3 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
3 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines