'अपना CV भेजिए…', प्रशांत किशोर ने चुनाव जीतने के बाद बांकीपुर के 10 हजार युवाओं को नौकरी दिलाने का किया ऐलान

प्रशांत किशोर ने कहा, ‘जिन लोगों ने हम पर भरोसा जताया है, उन्हें यह विश्वास दिलाने आए हैं कि आपने अपना काम कर दिया है. अब मुझे काम करने दीजिए.’

Prashant kishor
विज्ञापन

जनसुराज पार्टी के चीफ प्रशांत किशोर ने बांकीपुर से चुनाव जीतने के बाद 10 हजार युवाओं को नौकरी दिलाने का ऐलान किया है. प्रशांत किशोर ने कहा कि कुछ लोग हमको गाली भी दे रहे कि जीत कर पर कहां घूम रहे हो, हम कहीं घूम नहीं रहे हैं. अगर आपका बच्चा पढ़ा लिखा है, बेरोजगार है तो उसका CV दीजिए.

युवाओं से क्या किया वादा?

10,000 बच्चों को नौकरी दिलाने का ऐलान करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा, आप अपना बायोडाटा मेरे ऑफिस में जमा कर दीजिए. बांकीपुर का जो भी पढ़ा-लिखा बच्चा है और नौकरी कनरा चाहते हैं, उन्हें हम बड़े कंपनियों में नौकरी दिलवाएंगे.

विज्ञापन

उन्होंने कहा, बिहार की किसी विधानसभा क्षेत्र से किसी युवा को नौकरी मिलेगी तो वो बांकीपुर क्षेत्र के युवाओं को मिलेगी. जितने लोगों ने हमसे फायदा उठाया है, हमनें उन सबको कहा है कि यहां के बच्चों को नौकरी दिलवाइए.

‘बस परिवर्तन का इंतजार कीजिए…’

प्रशांत किशोर ने कहा, ‘जिन लोगों ने हम पर भरोसा जताया है, उन्हें यह विश्वास दिलाने आए हैं कि आपने अपना काम कर दिया है. अब मुझे काम करने दीजिए. आने वाले एक-दो साल में आपके और आपके बच्चों के जीवन में बेहतरी दिखेगी. अगले तीन महीने में ही शिक्षा, रोजगार और अन्य क्षेत्रों में बेहतरी दिखनी शुरू हो जाएगी. हमें काम शुरू करने दीजिए. हमारे पीछे और हमारे कार्यालय में दौड़ने की जरूरत नहीं है. आपने सही वोट देकर सही काम कर दिया है, आप बस परिवर्तन का इंतजार कीजिए, जो दो-तीन महीने में दिखने लगेगा.’

विज्ञापन

19324 वोटों से जीता था चुनाव

बता दें, प्रशांत किशोर ने बांकीपुर सीट पर उपचुनाव 19324 वोटों से जीता है. भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद यह सीट खाली हुई थी, जिसके बाद उपचुनाव करवाया गया था. भाजपा ने इस सीट से युवा नेता नीरज कुमार को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा. प्रशांत किशोर को जहां 64151 वोट मिले तो वहीं, दूसरे नंबर रहे नीरज कुमार को 44827 वोट मिले. तीसरे नंबर पर राष्ट्रीय जनता दल रेखा कुमारी रहीं, जिन्हें 14273 वोट मिले.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ