gopal mandal

'मत बुलवाइए..सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', सवाल पूछते ही ये क्या बोल गए JDU के पूर्व MLA?

बांकीपुर उपचुनाव में BJP की हार के बाद जदयू के पूर्व विधायक गोपाल मंडल ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. उन्होने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जो सरकार के खिलाफ बोलेगा उसे मार दिया जाएगा.

बांकीपुर में BJP की हार के बाद सत्तारूढ़ एनडीए के भीतर से ही बगावती सुर उठने लगे हैं. जदयू नेता और पूर्व विधायक गोपाल मंडल ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और सरकार को लेकर विवादित बयान दिया है. पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए गोपाल मंडल ने कहा, “मत बुलवाइए… मत बुलवाइए… सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको. जो भी सरकार के खिलाफ बोलेगा, उसे मार दिया जाएगा. बिहार में इस समय ऐसा ही माहौल है.’ हालांकि, इसके तुरंत बाद उन्होंने अपनी बेबाक शैली में आगे कहा कि वे किसी से डरते नहीं हैं. उन्होंने कहा, “हम फाइटर आदमी हैं, हमको कौन क्या कर सकता है… उखाड़ के फेंक देंगे.”

विज्ञापन
विज्ञापन

बांकीपुर में हार और प्रशांत किशोर का जिक्र

बांकीपुर सीट पर बीजेपी प्रत्याशी की पराजय का विश्लेषण करते हुए गोपाल मंडल ने कहा कि बांकीपुर बुद्धिजीवियों का क्षेत्र है, लेकिन वहां एक साधारण व्यक्ति को चुनाव लड़ा दिया गया. इसके अलावा, जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन का असर भी चुनाव परिणाम पर साफ दिखाई दिया. उन्होंने चुनाव नतीजों की वजह बताते हुए कहा कि पहले जनता ने नीतीश कुमार का चेहरा देखकर वोट दिया था. लेकिन अब जब नीतीश कुमार पीछे हैं, तो लोगों ने बदलाव का मन बना लिया और प्रशांत किशोर की तरफ रुख करते हुए उन्हें वोट दिया.

बांकीपुर में बीजेपी के चुनाव हारने पर गोपाल मंडल ने कहा कि जंतर-मंतर आंदोलन का असर पड़ा. बांकीपुर में बुद्धिजीवियों की जगह है,लेकिन यहां साधारण आदमी को लड़वा दिया. नीतीश कुमार का चेहरा देखकर लोगों ने वोट दिया था उस वक्त,अब नीतीश कुमार नहीं है तो लोगों ने परिवर्तन किया.

विज्ञापन

सम्राट चौधरी पर निशाना

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि वे आए और हरा गमछा पहनने वालों को लपेटने लगे. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर प्रशासनिक अधिकारी उनके साथ नहीं रहे, तो पता नहीं कहां लाठी चलवा दें. पूर्व विधायक के इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में नया भूचाल आ गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ