Prashant Kishor Slams Nitish Kumar: जन सुराज पदयात्रा के संयोजक और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बड़ा बयान दिया है। प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार के राजनीतिक जीवन का अंतिम दौर चल रहा है। उन्होंने कहा कि जो लोग मुझ पर या जन सुराज यात्रा पर सवाल खड़े कर रहे हैं उनसे जाकर पूछिए कि जब आपका नाव डूब गया था और नीतीश कुमार भगोड़े के तौर पर मुख्यमंत्री पद छोड़कर भाग खड़े हुए थे उस समय उनके नेता हमारे पास मदद मांगने आए थे।
प्रशांत किशोर यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार एक समय में राजनीति से संन्यास के बारे में सोच रहे थे। अगर मैंने उस समय नीतीश कुमार की मदद नहीं की होती तो नीतीश कुमार और जेडीयू का कोई पता नहीं होता। उन्होंने गीता का उदाहरण देते हुए कहा कि गीता में कहा गया है कि कृतघ्न नहीं होना चाहिए कृतघ्नता से बड़ा कोई अपराध नहीं होता है। नीतीश कुमार और जेडीयू के लोगों को कृतघ्न नहीं होना चाहिए। अगर मैंने कंधा नहीं लगाया होता, तो न वे होते और न ही उनका कोई नेता होता। उन्होंने आगे कहा कि मेरे कारण आज उनका दल जीवित है।
एनडीए का जदयू नामक टायर पंचर
चुनावी रणनीतिकार ने नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में बीजेपी, जेडीयू, और आरजेडी के नेताओं का धड़ा चाहता है कि 100 फीसदी बदलाव होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग जन सुराज यात्रा को एक अवसर के तौर पर देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि जन सुराज यात्रा में इस बार मुकाबला एनडीए और जन सुराज के बीच होगा। उन्होंने कहा कि एनडीए का एक टायर जदयू है जो कि पहले ही पंचर हो चुका है।
ये भी पढ़ेंः सैलून में बाल कटवाने गया था जदयू नेता, बदमाशों ने सिर में ठोक दी गोलियां
लालू ने अपने दम पर कोई चुनाव नहीं जीता
पीके ने इस दौरान लालू यादव की पार्टी आरजेडी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लालू यादव ने आज तक अपने दम पर कोई चुनाव नहीं जीता है। वे मुस्लिमों को केरोसिन की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। अब मुस्लिम समझ गए हैं कि आरजेडी ने उनके साथ सबसे ज्यादा शोषण और विश्वासघात किया है।
ये भी पढ़ेंः हत्या हुई पिस्टल से, कोर्ट में पेश किया देसी कट्टा…रुपेश हत्याकांड की पुलिस जांच में क्या-क्या खामियां?
संबंधित खबरें
बिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
12 hrs agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
1 day agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
1 day agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
1 day agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
1 day agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
1 day agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
3 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
3 days agoजीविका से जुड़कर मीना बनीं आत्मनिर्भर, केक कारोबार से संवारा भविष्य
4 days agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines