सैलून में बाल कटवाने गया था जदयू नेता, बदमाशों ने सिर में ठोक दी गोलियां

Bihar Crime: बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में एक नेता की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि इस नेता की पत्नी पहले पंचायत की मुखिया रह चुकी है। वारदात के पीछे पुलिस दुश्मनी के एंगल से जांच कर रही है। आइए जानते हैं कि मामला क्या है?

Bihar Crime News
विज्ञापन

Bihar Crime News: बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के धनहा में जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष की हत्या का मामला सामने आया है। सैलून में बाल कटवा रहे विभव राय को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। उनकी पत्नी खैरवा पंचायत की मुखिया रह चुकी हैं। तमकुहवा इलाके में वारदात के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। अभी तक हत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक खुद भी गुलहरिया पंचायत के अध्यक्ष रह चुके थे।

यह भी पढ़ें:‘5 रुपये के लिए हत्या’…जिगरी दोस्तों ने साथ पी दारू, फिर कुरकुरे के कारण बन गए जानी दुश्मन?

विज्ञापन

वारदात के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास के लोग विभव कुमार को अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उनको मृतक घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही दहवा अस्पताल में उनके रिश्तेदार और आसपास के जानकारों की भीड़ लग गई। एसडीपीओ कुमार देवेंद्र के अनुसार वारदात की जानकारी उनको मिल चुकी है। जल्द आरोपियों को अरेस्ट किया जाएगा। वे मौके पर जा रहे हैं।

दो युवकों ने मौका मिलते ही मार डाला

विभव कुमार कार लेकर आए थे। कार को पार्क कर सैलून के अंदर घुसे। तमकुहा बाजार में उनके गांव के ही शख्स की सैलून की दुकान है। इसके बाद वे दाढ़ी बनवाने लगे। जिसके बाद मौके पर दो बाइक सवार पहुंचे। जो विभव के ठीक पीछे बैठ गए। जैसी ही उनको मौका मिला, उन्होंने सिर से सटाकर गोली मार दी। इसके बाद दोनों मौके से बाइक लेकर फरार हो गए।

हत्या के बाद अस्पताल में जुटी भीड़ ने पुलिसवालों के साथ भी धक्कामुक्की की। अस्पताल में तोड़फोड़ की कोशिश की गई। तीन महीने पहले भी जेडीयू नेता सौरभ पटेल की बदमाशों ने हत्या कर दी थी। यह मामला भी काफी गर्माया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ