Bihar News: प्रशांत किशोर बोले, तेजस्वी को बनाएं CM, इसके 2 फायदे भी गिनाए

प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर

विज्ञापन

Bihar News: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (PK) ने शनिवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने तेजस्वी यादव को बिहार का CM बनाने की सलाह दी है। मीडिया में बयान देते हुए उन्होंने कहा तेजस्वी यादव को सीएम चुनने के लिए 2025 तक इंतजार करने की जरूरत नहीं है। गठबंधन में राजद का सबसे बड़ा हिस्सा है। ऐसे में नीतीश कुमार को उन्हें मुख्यमंत्री बनाना चाहिए। इससे तेजस्वी को 3 साल काम करने का मौका मिलेगा और जनता को उनके प्रदर्शन के आधार पर वोट देने का हक।

Advertisment

 

बिहार के 25 लाख करोड़ दूसरे राज्यों में गए

बता दें पीके की जन सुराज पदयात्रा चल रही है। यात्रा अपने 77वें दिन गुरुवार को बिहार के शिवहर पहुंची है। इसकी शुरुआत पुरनहिया से हुई। इस दौरान पीके ने कहा बिहार के मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के नेतृत्व में चुनाव लड़ने का ऐलान कर यह स्वीकार कर चूके हैं कि जदयू और उनके चेहरे पर चुनाव जीता नहीं जा सकता। उन्होंने कहा, लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार के शासनकाल में बिहार का लगभग 25 लाख करोड़ रुपए दूसरे राज्यों में चला गया है।

बिहार के 60 फीसदी युवाओं का पलायन

पीके ने आगे कहा कि दो जिलों में घूम कर मुझे पता चला कि यहां 60 फीसदी युवा रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में पलायन कर गए हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में कैश डिपोजिट (सीडी) रेसियो 40 फीसदी है। जबकि देश के अग्रणी राज्यों में यह 90 फीसदी। यानी अगर बिहार में लोग 100 रुपए बैंक में जमा करते हैं तो उसमें से केवल 40 रुपए बिहार के लोग ऋण के तौर पर ले सकते हैं।

विज्ञापन

जहरीली शराब पर यह कहा था 

इससे पहले पीके ने बिहार में जहरीली शराब से मौतों के मामले में कहा था कि नीतीश कुमार का सर्वनाश होना तय है। उन्होंने कहा था कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जैसा संवेदनहीन इंसान मैंने नहीं देखा। मुझे अफसोस है कि वर्ष 2014 – 15 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मैंने मदद की थी। उन्होंने कहा था जब बिहार के लाखों लोग भूख से बिलबिला रहे थे और पैदल अपने घर लौट रहे थे, उस वक्त भी नीतीश कुमार अपने घर से नहीं निकले।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ