हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

प्रशांत किशोर ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट, 65 उम्मीदवारों के नामों का हुआ ऐलान

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों के ऐलान के बाद सियासी दलों ने उम्मीदवारों की घोषणा तेज कर दी है. इसी क्रम में आज जन सुराज ने आगामी बिहार चुनाव 2025 के लिए 65 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है. बता दें कि पहली लिस्ट में जन सुराज ने 51 उम्मीदवारों के नामों की घोषण की थी.

विज्ञापन

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों के ऐलान के बाद सियासी दलों ने उम्मीदवारों की घोषणा तेज कर दी है. इसी क्रम में आज जन सुराज ने आगामी बिहार चुनाव 2025 के लिए 65 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है. बता दें कि पहली लिस्ट में जन सुराज ने 51 उम्मीदवारों के नामों की घोषण की थी. जिसमें से 49 उम्मीदवार ऐसे थे जो पहली बार चुनाव लड़ेंगे. वहीं, दो उम्मीदवार पहले लड़ चुके हैं. जन सुराज की तरफ से अभी तक कुल 116 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की जा चुकी है.

जानकारी के अनुसार, भागलपुर से जन सुराज के उम्मीदवार सीनियर वकील अभयकांत झा होंगे.

46 सामान्य सीटों पर उम्मीदवार घोषित

जन सुराज की 110 उम्मीदवारों में 19 सीटें सुरक्षित श्रेणी में आती हैं. इनमें से 18 सीटें अनुसूचित जाति (SC) के लिए हैं, जबकि एक सीट अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित है. इन आरक्षित सीटों पर उनके उम्मीदवार उसी वर्ग से होंगे, ताकि संवैधानिक आरक्षण की भावना का सम्मान हो सके.

इसके अलावा प्रशांत किशोर ने कहा कि 46 सामान्य सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए गए हैं. इन सामान्य सीटों पर उम्मीदवारों का चयन सामाजिक विविधता को ध्यान में रखते हुए किया गया है. इस श्रेणी में अति पिछड़ा वर्ग (EBC) के 14 उम्मीदवार शामिल हैं, जिनमें से 10 हिंदू समाज से और 4 मुस्लिम समाज से आते हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar Elections 2025: बिहार NDA को बड़ा झटका, 153 सीटों पर चुनाव लड़ेगी ‘राजभर’ की SBSP

इसी तरह अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) से 10 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है. वहीं, सामान्य वर्ग यानी ऊंची जाति के 11 उम्मीदवारों को मौका दिया गया है. इसके अतिरिक्त 14 उम्मीदवार अल्पसंख्यक समुदाय से हैं, जिनमें अधिकतर मुस्लिम और कुछ ईसाई उम्मीदवार शामिल बताए जा रहे हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें