---विज्ञापन---

बिहार angle-right

Bihar Elections 2025: बिहार NDA को बड़ा झटका, 153 सीटों पर चुनाव लड़ेगी ‘राजभर’ की SBSP

Bihar Elections 2025: ओम प्रकाश राजभर ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर एनडीए उनकी पार्टी को चार-पांच सीटें नहीं देता तो एसबीएसपी अकेले ही सभी सीटों पर उतरेगी. राजभर ने भाजपा पर 'गठबंधन धर्म' न निभाने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पार्टी अब बिहार में अपना अलग मोर्चा गठित कर चुनाव लड़ेगी.

---विज्ञापन---

Bihar Elections 2025: बिहार से बड़ी खबर आई है, यहां वोटिंग से पहले NDA को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, यूपी में सरकार का हिस्सा राजभर की पार्टी एसबीएसपी ने बिहार में एनडीए से नाता तोड़ लिया है. SBSP ने यहां 153 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है.

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सोमवार को बिहार विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का ऐलान किया है. उन्होंने एनडीए से नाराजगी जाहिर करते हुए प्रदेश में गठबंधन तोड़ने का ऐलान किया. बता दें बिहार में पहले चरण में 6 नवंबर और दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान होंगे.

---विज्ञापन---

राजभर ने भाजपा पर लगाया ‘गठबंधन धर्म’ न निभाने का आरोप

ओम प्रकाश राजभर ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर एनडीए उनकी पार्टी को चार-पांच सीटें नहीं देता तो एसबीएसपी अकेले ही सभी सीटों पर उतरेगी. राजभर ने भाजपा पर ‘गठबंधन धर्म’ न निभाने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पार्टी अब बिहार में अपना अलग मोर्चा गठित कर चुनाव लड़ेगी.

बिहार के लोग ‘गठबंधन धर्म’ निभाना ही नहीं जानते

ओपी राजभर ने कहा कि बिहार के लोग ‘गठबंधन धर्म’ निभाना ही नहीं जानते. बिहार बीजेपी ने अपनी नेतृत्व को गलत फीडबैक दिया. हम तो ‘गठबंधन धर्म’ निभाने को तैयार हैं लेकिन अब समय है कि आप हमें साथ रखना चाहें तो चार-पांच सीटें दें. बता दें बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं.

---विज्ञापन---

पहले चरण के लिए 52 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय

राजभर ने स्पष्ट कहा कि अगर एनडीए हमारी बात नहीं मानती तो हम अकेले ही मैदान संभालेंगे. उन्होंने आगे बताया कि पार्टी ने पहले चरण के लिए 52 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं और नामांकन प्रक्रिया भी शुरू कर दी है. एसबीएसपी कुल 153 सीटों पर दांव लगाने को तैयार है.

ये भी पढ़ें: NDA में सीट बंटवारा से क्यों नाखुश हैं मांझी? न्यूज 24 से Exclusive बातचीत में किया खुलासा

First published on: Oct 13, 2025 01:29 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola