Prashant Kishor: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर एक चुनाव में किसी पार्टी को सलाह देने के लिए कितने रुपये लेते होंगे? पहली बार खुद उन्होंने इसका खुलासा किया है। जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर ने कहा कि वह चुनाव में किसी पार्टी को एक बार अपनी सेवाओं के लिए 100 करोड़ रुपये या इससे अधिक तक की फीस लेते हैं।
दरसअल, जन सुराज पार्टी नेता प्रशांत किशोर बिहार के बेलागंज में अपनी पार्टी के प्रत्याशी मोहम्मद अमजद के समर्थन में प्रचार प्रसार करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि 10 राज्यों में मेरी बनाई हुई सरकार चल रही है, तो क्या मैं अपने अभियान के लिए टेंट और तंबू गाड़ने के लिए पैसा नहीं जुटा सकता?
ये भी पढ़ें: एयर इंडिया की फ्लाइट में मिला कारतूस, मचा हड़कंप, 27 अक्टूबर को दिल्ली आया था विमान
प्रशांत किशोर के पास पार्टी के लिए कहां से आया फंड?
उन्होंने कहा कि उनसे हमेशा यह सवाल पूछा जाता है कि वह अपने अभियान के लिए कहां से पैसा लाते हैं? उनके पास इतने लंबे समय तक अभियान चलाने का पैसा कहां से आया? प्रशांत किशोर ने कहा कि हमको इतना कमजोर मत समझिए। बिहार में जितना किसी ने सुना नहीं होगा, हम एक चुनाव में किसी को सलाह देते हैं तो हमारा फीस है 100 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा।
एक दिन में निकल जाएगा 2 साल का पैसा
प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि हम 2 साल तक अपने अभियान के लिए टेंट और तंबू लगाते रहेंगे और उसके बदले केवल एक चुनाव में जाकर किसी को सलाह देंगे तो सारा पैसा 1 दिन में आ जाएगा। बता दें प्रशांत किशोर ने पूरे बिहार में अभियान चलाने के बाद हाल ही में अपनी पार्टी बनाई है। बिहार में 13 नवंबर को बेलागंज, इमामगंज, रामगढ़ और तरारी चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। इन उपचुनाव में जन सुराज पार्टी चुनावी मैदान में है। यह प्रशांत किशोर की पार्टी का पहला चुनाव है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली की हवा पर क्यों बेअसर रही दिवाली? 2015 के बाद मिली सबसे साफ एयर क्वालिटी
संबंधित खबरें
पटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
1 hr agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
1 day agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
1 day agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
2 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
3 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
3 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines