एयर इंडिया की फ्लाइट में मिला कारतूस, मचा हड़कंप, 27 अक्टूबर को दिल्ली आया था विमान

Ammunition in Air India Flight: एयर इंडिया की दुबई से उड़कर दिल्ली आने वाली उड़ान में कारतूस मिलने के बाद हड़कंप मच गया। घटना 27 अक्टूबर की है। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि मामले को लेकर एयरपोर्ट थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

Air India

Air India

विज्ञापन

Cartridge Found in Air India Flight: एयर इंडिया ने बयान जारी कर कहा कि दुबई से दिल्ली आ रही फ्लाइट में कारतूस मिला है। घटना 27 अक्टूबर की है। 27 अक्टूबर 2024 को दुबई से एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 916 के एक सीट की जेब से कारतूस मिला। यह घटना तब सामने आई जब सभी यात्री विमान से सुरक्षित उतर चुके थे।

विज्ञापन

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा कि जैसे ही संदिग्ध वस्तु मिली, एयर इंडिया ने सुरक्षा प्रोटोकाॅल फोलो करते हुए एयरपोर्ट थाना पुलिस में मामला दर्ज करवाया। वहीं एयरलाइन ने घटना को गंभीरता से लिया और सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए। प्रवक्ता ने बताया कि हमारी सुरक्षा नीतियां बेहद सख्त हैं हम किसी भी तरह की चूक से इंकार नहीं करते।

रूटीन चेकअप के दौरान मिला

सूत्रों के अनुसार कारतूस फ्लाइट की रूटीन चेकअप के दौरान मिला। फ्लाइट के लैंड होने और सभी यात्रियों के उतर जाने के बाद केबिन क्रू और सुरक्षा टीम ने नियमित निरीक्षण किया, तभी सीट से एक कारतूस मिला। फिलहाल इसकी जांच की जा रही है, यह कारतूस विमान में कैसे आया और इसको लाने का क्या उद्देश्य था। इस घटना ने एयरलाइनों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विमान में कारतूस जैसी चीजें मिलना सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं।

विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले 26 अक्टूबर से पहले के 13 दिनों में भारतीय एयरलाइंस की 300 से अधिक उड़ानों को बम की झूठी सूचना मिली थी। अधिकांश धमकियां सोशल मीडिया के जरिए दी गई थी। सिर्फ एक ही दिन में 50 उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ