'10 राज्यों में चल रही मेरी बनाई सरकार', प्रशांत किशोर ने क्यों कही ये बात?

Prashant Kishor: बिहार में 13 नवंबर को बेलागंज, इमामगंज, रामगढ़ और तरारी चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। इन उपचुनाव में जन सुराज पार्टी चुनावी मैदान में है।

Prashant Kishore

प्रशांत किशोर

Prashant Kishor: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर एक चुनाव में किसी पार्टी को सलाह देने के लिए कितने रुपये लेते होंगे? पहली बार खुद उन्होंने इसका खुलासा किया है। जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर ने कहा कि वह चुनाव में किसी पार्टी को एक बार अपनी सेवाओं के लिए 100 करोड़ रुपये या इससे अधिक तक की फीस लेते हैं।

विज्ञापन

दरसअल, जन सुराज पार्टी नेता प्रशांत किशोर बिहार के बेलागंज में अपनी पार्टी के प्रत्याशी मोहम्मद अमजद के समर्थन में प्रचार प्रसार करने पहुंचे थे।  इस दौरान उन्होंने कहा कि 10 राज्यों में मेरी बनाई हुई सरकार चल रही है, तो क्या मैं अपने अभियान के लिए टेंट और तंबू गाड़ने के लिए पैसा नहीं जुटा सकता?

विज्ञापन

विज्ञापन

प्रशांत किशोर के पास पार्टी के लिए कहां से आया फंड?

उन्होंने कहा कि उनसे हमेशा यह सवाल पूछा जाता है कि वह अपने अभियान के लिए कहां से पैसा लाते हैं? उनके पास इतने लंबे समय तक अभियान चलाने का पैसा कहां से आया? प्रशांत किशोर ने कहा कि हमको इतना कमजोर मत समझिए। बिहार में जितना किसी ने सुना नहीं होगा, हम एक चुनाव में किसी को सलाह देते हैं तो हमारा फीस है 100 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा।

एक दिन में निकल जाएगा 2 साल का पैसा

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि हम 2 साल तक अपने अभियान के लिए टेंट और तंबू लगाते रहेंगे और उसके बदले केवल एक चुनाव में जाकर किसी को सलाह देंगे तो सारा पैसा 1 दिन में आ जाएगा। बता दें प्रशांत किशोर ने पूरे बिहार में अभियान चलाने के बाद हाल ही में अपनी पार्टी बनाई है। बिहार में 13 नवंबर को बेलागंज, इमामगंज, रामगढ़ और तरारी चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। इन उपचुनाव में जन सुराज पार्टी चुनावी मैदान में है। यह प्रशांत किशोर की पार्टी का पहला चुनाव है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ