हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

'INDIA' की कलह में बाजी मार ले गए प्रशांत किशोर, जन सुराज की हुई बिहार विधान परिषद में एंट्री

दरभंगा में जन सुराज की इस जीत का सबसे बड़ा श्रेय महागठबंधन के भीतर मची आपसी खींचतान को माना जा रहा है. इस सीट पर कांग्रेस के खिलाफ लालू प्रसाद यादव की राष्ट्रीय जनता दल और सीपीएम दोनों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए थे.

विज्ञापन
यह हार बिहार कांग्रेस और खासकर डॉ. मदन मोहन झा के लिए बहुत बड़ा सियासी झटका है. (Image - ANI)

प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने बिहार विधान परिषद में अपनी एंट्री दर्ज करा ली है. दरभंगा शिक्षक सीट से जन सुराज के प्रत्याशी सुरेश प्रसाद राय ने कड़े मुकाबले में कांग्रेस के दिग्गज नेता और मौजूदा एमएलसी डॉ. मदन मोहन झा को 324 मतों से हरा दिया. हाल ही में विधानसभा उपचुनाव में बांकीपुर सीट जीतकर विधानसभा में खाता खोलने के बाद उच्च सदन में जन सुराज की यह पहली और बेहद अहम जीत मानी जा रही है.

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों (शिक्षक और स्नातक कोटे) पर हुए चुनाव के रुझानों और परिणामों में एनडीए को 5 सीटें मिलती दिख रही हैं, जबकि 2 सीटें निर्दलीयों के खाते में गई हैं और 1 सीट पर जन सुराज ने कब्जा जमाया है.

पहली वरीयता से ही बनाए रखी बढ़त

दरभंगा शिक्षक सीट पर सुरेश प्रसाद राय ने मतगणना की शुरुआत से ही पहली वरीयता के मतों में बढ़त बना ली थी, जो अंत तक कायम रही. मुकाबला एकतरफा होने के संकेत मिलते ही कांग्रेस उम्मीदवार मदन मोहन झा मतगणना पूरी होने से पहले ही केंद्र छोड़कर बाहर निकल गए.

विज्ञापन

जन सुराज के सुरेश प्रसाद राय तो 2,574 वोट, कांग्रेस के डॉ. मदन मोहन झा को 2, 187 वोट, माकपा के रामदेव राय को 1,498 वोट और राजद के कुमार राउत को 126 वोट मिले.

यह भी पढ़ें – MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, मेरठ में दोहरी जीत और कर्नाटक में कांग्रेस को झटका

विज्ञापन

महागठबंधन की ‘फ्रेंडली फाइट’ से फायदा

दरभंगा में जन सुराज की इस जीत का सबसे बड़ा श्रेय महागठबंधन के भीतर मची आपसी खींचतान को माना जा रहा है. इस सीट पर कांग्रेस के खिलाफ लालू प्रसाद यादव की राष्ट्रीय जनता दल और सीपीएम दोनों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए थे. विपक्ष के पारंपरिक शिक्षक वोट बैंक में हुई इस कलह का सीधा फायदा जन सुराज के सुरेश प्रसाद राय को मिला.

बता दें, इससे पहले विधानसभा चुनावों में भी दर्जन भर सीटों पर कांग्रेस और राजद के बीच ‘फ्रेंडली फाइट’ हुई थी, जिसका पूरा फायदा एनडीए को मिला था. इस बार भी पटना शिक्षक, पटना स्नातक, दरभंगा शिक्षक, दरभंगा स्नातक और कोसी स्नातक सीटों पर दोनों दल आमने-सामने लड़ते दिखे.

विज्ञापन

कांग्रेस के लिए बड़ा झटका

यह हार बिहार कांग्रेस और खासकर डॉ. मदन मोहन झा के लिए बहुत बड़ा सियासी झटका है. झा इस सीट से लगातार दो बार जीत चुके थे. वह बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं और महागठबंधन सरकार में मंत्री की भूमिका भी निभा चुके हैं. उनकी इस हार के बाद 75 सदस्यीय बिहार विधान परिषद में अब कांग्रेस की मौजूदगी घटकर महज एक सीट पर सिमट कर रह जाएगी.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola